{"_id":"678c02ab80d7206ce30e8c7d","slug":"fearless-thieves-are-collecting-goods-kaithal-news-c-18-1-knl1004-563369-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बेखौफ चोर समेट रहे माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बेखौफ चोर समेट रहे माल
Sun, 19 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में गए मकान मालिक के घर से जेवर ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीवन में शादी समारोह में गए मकान मालिक के घर से जेवर चोरी हो गए। इस मामले में सीवन थाना की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सीवन निवासी बलजिंद्र ने सीवन थाना की पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 16 जनवरी को वह अपने घर से अपने काम पर गया हुआ था। रात के करीब नौ बजे उसकी माता पड़ोस में शादी में गई हुई थी। घर पर कोई नहीं था।जब उसकी माता राज रानी घर पर आई तो घर के दरवाजे खुले हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। संदूक के ताले भी टूटे हुए थे।
उन्होंने सामान चेक किया तो पाया कि चोर उनके घर से एक सोने की नथ, दो सोने की अंगूठी, चार सोने की बालियां, एक चांदी का सेट, दो जोड़ी पाजेब व दो कड़े चोरी कर ले गए। उसकी माता ने घर की छत की तरफ देखा तो एक लड़का वहां से भाग रहा था। शिकायतकर्ता ने शक जताया कि यह लड़का उनके पड़ोस का ही है और इस लड़के का पहले भी कई चोरी करने में नाम है। सीवन थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल चोरी मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही चोर का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
फरल गांव में चोरों ने खाली
पड़े मकान से चुराई नकदी
कैथल। फरल गांव में चोरों ने खाली पड़े मकान से नकदी व कुछ जरूरी सामान चुरा लिया। घर पर उस समय कोई नहीं था। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पूंडरी थाना में दी गई शिकायत में फरल गांव निवासी हरबंस ने बताया कि 29 दिसंबर को उसकी पत्नी कुलविंद्र कौर का ऑपरेशन करवाने के लिए करनाल के गजराज अस्पताल करनाल में दाखिल करवाया था। ऑपरेशन करवाकर उसने पत्नी को अपनी लड़की पूजा देवी के पास बराना गांव में छोड़ दिया था 15 जनवरी को वह अपनी पत्नी को लेने बराना चला गया था। जब 17 जनवरी को लौटा तो पड़ोसी ने उसे सूचना दी कि शुक्रवार रात उसके घर में चोरी हो गई है। जब उसने देखा तो पाया कि चोरों ने सिलाई मशीन व घर में रखी अलमारी से 20 हजार रुपये व दो आभूषण चांदी की चोरी कर ली है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विधवा महिला के घर से जेवर और 98 हजार रुपये चोरी
कैथल। पूंडरी के गांव करोड़ा में एक विधवा महिला के घर से दो लाख के गहने और 98 हजार रुपये चुरा लिए। विधवा महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है। पूंडरी थाना की पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
पूंडरी थाना में दी शिकायत में करोड़ा निवासी सुदेश ने बताया कि वह एक विधवा औरत है। 11 जनवरी को वह अपने मकान में पेटी को ताला लगाकर मायके चली गई थी। जब 16 जनवरी को घर पहुंची तो देखा कि घर का मुख्य गेट का ताला खुला हुआ था। अंदर कमरे में जाकर देखा तो पेटी का ताला भी टूटा हुआ था। उसने अपने आधार पर जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसके घर से करोड़ा गांव के ही निवासी ने चोरी की है। पेटी में से तीन सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, दो जोड़ी व कानों की बालिया और 98 हजार रुपये व अन्य सामान रखा हुआ था। इस मामले में पूंडरी थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद