फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fearless thieves: Another theft in two shops in Kalayat

Kaithal News: बेखौफ चोर ः कलायत में दो दुकानों में फिर चोरी

Thu, 05 Jun 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fearless thieves: Another theft in two shops in Kalayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। शहर में चोर बेखौफ हो गए लगते हैं। मंगलवार-बुधवार रात्रि को चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सामान्य बस अड्डा के सामने दो दुकानों में चोरों ने फिर वारदात की। वहीं बस अड्डा के पीछे अशोका मार्केट में कबाड़ी की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रबंधक रामनिवास शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही सीआईए और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीमें भी जांच के लिए सक्रिय हुईं। घटनास्थल पर पार्षद रवींद्र निर्मल के अलावा बड़ी संख्या में दुकानदार भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन


कैसे की वारदात ः जूस कॉर्नर के संचालक मुकेश पराशर और शिव शक्ति मेडिकोज के संचालक सुखबीर सिंह ने बताया कि चोरों ने पुरानी वारदातों की तरह इस बार भी छत के रास्ते से दुकान में प्रवेश किया। पहले प्रेम जूस कॉर्नर एवं कनफेक्शनरी में घुसे, फिर बगल की शिव शक्ति मेडिकल हॉल को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर तोड़कर सबूत मिटाने का प्रयास किया। दुकान से कैश, कैमरा स्क्रीन, खाद्य सामग्री और पशुओं की दवाएं चोरी की गईं। जूस कॉर्नर के ऊपर स्थित पुस्तकालय में भी सेंधमारी की आशंका जताई जा रही है, जिसका पता वीरवार को दुकान खुलने के बाद चलेगा।

थाना प्रबंधक रामनिवास शर्मा ने बताया कि चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं और जांच कई स्तरों पर तेज़ी से जारी है। चोरी से संबंधी साक्ष्य एकत्र करने से लेकर संदिग्धों की तलाश तक सभी संभावित सुराग खंगाले जा रहे हैं।

एसपी आस्था मोदी के निर्देश पर कलायत पुलिस स्टेशन में 10 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ये जवान रात्रि गश्त पर रहेंगे। साथ ही सीआईए, एफएसएल और अन्य विशेषज्ञ टीमें वारदात के हर पहलु की गहन जांच कर रही हैं। -रामनिवास शर्मा, थाना प्रबंधख


कुछ महीनों से लगातार हो रहीं वारदातें

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में कलायत में चोरी की दर्जनों वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी चोर गिरोह को पकड़ नहीं सकी है। इससे पहले 15 और 16 अप्रैल की रात पुराने डीएसपी कार्यालय भवन के पास चार दुकानों को निशाना बनाया गया था। इसके बाद गत दो मई को मटौर रोड पर भी एक बड़ी चोरी हुई थी। मई के अंतिम पखवाड़े में भी मटौर रोड पर गोयल करियाणा स्टोर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते प्रवेश किया और दुकान में घुसते ही सबसे पहले सीसीटीवी का डीवीआर तोड़ा। इसके बाद गल्ले में रखे करीब 50 से 60 हजार रुपये और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed