फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fauji changed the picture of the park

फौजी ने बदल दी पार्क की तस्वीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fauji changed the picture of the park
09-कैथल। समाजसेवी रामप्रताप गुप्ता को सम्मानित करते हुए सदस्य। - फोटो : Kaithal
कैथल। नए बस अड्डा के समीप स्थित आरटीओ ऑफिस के ट्रैफिक पार्क की तस्वीर बदलने वाले फौजी मुख्त्यार सिंह का बृहस्पतिवार को सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी कैथल के वरिष्ठ नेता राम प्रताप गुप्ता ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक मुख्त्यार सिंह इस पार्क को खुद ही संवारने में जुटे हैं। वह सुबह व शाम दो-दो घंटे पार्क में निशुल्क सेवाएं देते हैं। वह नियमित रूप से पार्क की घास की कटाई-छंटाई करते हैं। नगर परिषद कार्यालय, आरटीओ व अन्य कार्यालयों में जाकर यहां लोगों के लिए जनसुविधाएं जुटाने का काम करते हैं। उन्होंने एक समय बदहाल हो चुके इस पार्क को खूबसूरत बना दिया है।
विज्ञापन

फौजी मुख्त्यार सिंह शहीद भगत सिंह कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने जिस तरह से पार्क में घास कटाई की, क्यारियों की छंटाई व अन्य कार्य किए, इसके लिए उनकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में रमन, बलिंद्र, ईश्वर सिंह, महेंद्र सिंह, शीशपाल, अजमेर सिंह, संजय, राजेश, दिनेश, दलबीर सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed