{"_id":"6aea1da27c9828000e065a39","slug":"fauji-academy-team-secures-first-place-in-womens-kabaddi-pulkit-and-harman-devi-win-gold-medals-in-athletics-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157468-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला कबड्डी में फौजी अकादमी की टीम प्रथम, पुलकित और हरमन देवी ने एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला कबड्डी में फौजी अकादमी की टीम प्रथम, पुलकित और हरमन देवी ने एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
वालीबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी। संवाद
कैथल। महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में मंगलवार को सांसद खेल महोत्सव की प्रतियोगिताओं का दूसरा दिन रहा। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। महिला कबड्डी में फौजी अकादमी की टीम और पुलकित व हरमन देवी ने एथलेटिक्स में प्रथम स्थान हासिल किया।
इस दौरान अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं स्वर्ण पदक विजेता संदीप जाखड़ मुख्य अतिथि और भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। दोनों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि संदीप जाखड़ ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज रहे हैं। वे खिलाड़ियों के संघर्ष, जरूरतों और खेलों में आने वाली चुनौतियों को समझते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। सांसद नवीन जिंदल कैथल कार्यालय के प्रभारी रविंद्र धीमान ने कहा कि सांसद जिंदल का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। इस अवसर पर एचसीएस अधिकारी कृष्ण कुमार, मंडल अध्यक्ष सतबीर शर्मा, नोडल अधिकारी एवं बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह मौजूद रहे।
एथलेटिक्स में पुलकित और हरमन देवी ने मारी बाजी
जाट ग्राउंड में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पुलकित ने पहला स्थान हासिल कर 3100 रुपये का पुरस्कार जीता। गांव दयौरा के अभिषेक दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 2100 रुपये मिले। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गांव दीवाल की हरमन देवी प्रथम और रितिका द्वितीय रहीं। दोनों को क्रमश: 3100 और 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में दीवाल की अश्विनी ने पहला और नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
महिला कबड्डी में फौजी अकादमी की टीम प्रथम
महिला कबड्डी प्रतियोगिता में फौजी अकादमी की टीम ने पहला स्थान हासिल कर 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। टीम में श्रुति, आरती, मनीषा, मुस्कान, रितु, माफी, अंजलि, शीतल, प्रीति और कशिश शामिल रहीं। धुंधरेहड़ी की टीम बी दूसरे स्थान पर रही। टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस टीम में खुशी, सिमरन, किंजल, भारती, दीप, अमनजीत, खुशी शर्मा, मनप्रीत, अदिति और पीहू शामिल रहीं। खिलाड़ियों को सुमित गोयत और देव गौड़ ने पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।