फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Father murdered mother in front of son

Kaithal News: बेटे के सामने पिता ने की मां की हत्या

Mon, 06 May 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 06 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Father murdered mother in front of son
कैथल। गृहक्लेश के बाद पति ने पत्नी के गर्दन पर कस्सी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मामले में बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में मानस रोड निवासी अमन ने बताया कि वह शहर में एक हेयर ड्रेसर कि दुकान पर काम करता है। वे तीन भाई और दो बहनें है। शनिवार को वह अपनी दुकान से रोज की तरह घर खाना खाने के लिए दोपहर करीब दो बजे आया था। उस समय पिता लक्खा राम और मां रानी के बीच झगड़ा हो रहा था। वे दोनों को समझाकर करीब सवा तीन बजे दुकान पर वापस चला गया।
विज्ञापन

तभी शाम करीब चार बजे पड़ोसी ने सूचना दी कि घर पर माता-पिता का झगड़ा हो रहा है। इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर पहुंचा और मकान का गेट खोला तो देखा कि पिता अपने हाथ में कस्सी लिए हुए थे और मां रानी के साथ लड़ाई कर रहे थे। उसके देखते ही पिता लक्खा सिंह ने मां रानी की गर्दन पर कस्सी से वार कर दिया। जब तक उसने मां को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसका पिता मौके से फरार हो गया। शहर थाना के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि इस मामले में मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरी लेने के बाद काम पर नहीं पहुंचा मजदूर, टोकने पर की हत्या
भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कर रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मजदूरी के एडवांस रुपये लेने के बाद भी काम पर नहीं आने के बाद मजदूर को टोका तो उसने तैश में आकर युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मामले में भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मजदूर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

गुहला थाने में दी शिकायत में गांव अगौंध निवासी पवनजीत सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम छह बजे उसका भाई नाहर सिंह उर्फ गोल्डी-40 पैदल ही दूध लेने जा रहा था। उसके साथ सात वर्षीय बेटा नवराज और गांव का अंग्रेज सिंह भी था। इस दौरान जब तीनों अंग्रेज सिंह के मकान के गेट के सामने गली में पहुंचे तो सामने से आरोपी श्रवण निवासी गांव अगौंध आ रहा था। तभी उसके भाई नाहर सिंह ने श्रवण को कहा कि तूं मजदूरी के एडवांस रुपये ले गया और काम के लिए मकान पर नहीं आ रहा। इस बात पर श्रवण ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी निकाल ली और भाई के सिर व मुंह पर हमला कर दिया। इससे भाई को काफी चोटें आईं। उसी समय पिता मलूक सिंह भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी श्रवण ने उनके साथ भी मारपीट की। उसके भाई नाहर सिंह की गंभीर हालत होने के बाद पटियाला रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी मजदूर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed