फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   father in law suicide

पुत्रवधू ने दर्ज करवाया था दहेज प्रताड़ना व दुष्कर्म के आरोप में केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
father in law suicide
कैथल। पुत्रवधू की ओर से दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न के आरोप से आहत बुजुर्ग ससुर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो घर के पास बने छप्पर में चतर सिंह पूनिया-75 मृत पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मौके पर सुसाइड नोट मिला, जिसमें पुत्रवधू समेत चार लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खजानी देवी ने बताया कि वह एक घरेलू महिला हैं। उनके पास एक लड़का व एक लड़की है। बेटे योगेश कुमार की शादी वर्ष-2017 में जींद जिले की अलेवा निवासी तनविका पुत्री कुलबीर चहल के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही शुरू हुई अनबन के कारण अगस्त-2022 में दोनों का तलाक हो गया था। आरोप है कि अलग होने के बाद तनविका और उसके परिजनों ने उन्हें बदनाम करने की धमकी दी। इस कारण पति चतर सिंह ने प्रतिष्ठा को देखते हुए दोनों पक्षों की सहमति से बेटे व तनविका की नवंबर-2021 में दोबारा से शादी करवा दी। इसके बाद तनविका ने 28 मार्च 2022 को अपने ससुर चतर सिंह और पति योगेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला महिला थाने में दर्ज करवा दिया। घटना से चतर सिंह काफी आहत थे, जिसे वे बर्दाश्त नहीं कर सके और मंगलवार की सुबह खुद को गोली मार ली। पति ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में आरोपी तनविका, कुलबीर, प्रकाश और दलबीर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल का सीन ऑफ क्राइम टीम सहित अन्य टीमों ने दौरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed