फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fast on Ekadashi to have a child

Kaithal News: संतान प्राप्ति के लिए करें एकादशी का व्रत

Fri, 10 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 10 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fast on Ekadashi to have a child
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। उदया तिथि के अनुसार शुक्रवार को पुत्रदा एकादशी है। मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। खासकर संतान प्राप्ति के लिए यह व्रत बताया जाता है। इसे करने से व्यक्ति को सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

हिंदू धर्म में हर तिथि हर व्रत का अलग-अलग महत्व माना गया है। साल में 24 एकादशी के व्रत रखे जाते हैं यानी हर महीने में दो बार। इनमें एक कृष्ण पक्ष और दूसरा व्रत शुक्ल पक्ष में किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साल 2025 की पहली एकादशी पुत्रदा एकादशी होगी जो कि पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। साल में दो बार पुत्रदा या बैकुंठ एकादशी का व्रत रखा जाता है। साल में दो बार पौष व सावन मास में पुत्रदा एकादशी आती है।
विज्ञापन


पुत्रदा एकादशी की तिथि पर पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 9 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से शुरू हो गई और इस तिथि का समापन 10 जनवरी को रात 10 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार पुत्रदा एकादशी का व्रत 10 जनवरी को ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्रदा एकादशी उपाय ः शांडिल्य ने बताया कि अगर आप लंबे समय रुपयों की कमी का सामना कर रहे हैं तो पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिवत उपासना करें। इसके अलावा जीवन में सुख-शांति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है किए इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन आगमन के योग बनते हैं। एकादशी व्रत के दिन अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए। एकादशी का व्रत नहीं रखने वालों को भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। एकादशी व्रत के दिन बाल, नाखून, और दाढ़ी न कटवाएं। एकादशी व्रत के पारण करने के बाद अन्न का दान करना शुभ माना गया है।


पूजा मुहूर्त

n
पुत्रदा एकादशी ः 10 जनवरी को सुबह 8: 34 बजे से सुबह 11:10 तक रहेगा।

n
व्रत परण समय ः 11 जनवरी को सुबह 7:15 से 8: 21 के बीच किया जाएगा। इस दिन द्वादशी तिथि सुबह 8: 21 पर समाप्त हो जाएगी। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में ही करना चाहिए। इसलिए द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed