फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fashion joins in on the warmth check, with teddy woolen slippers in demand.

Kaithal News: गर्माहट की जांच में फैशन का साथ, टेडी ऊनी चप्पलों की डिमांड

Tue, 30 Dec 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fashion joins in on the warmth check, with teddy woolen slippers in demand.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे-वैसे बाजारों में ठंड से बचाव के उत्पादों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। खासकर पैरों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए अब लोग केवल जुराबों तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि फैंसी और आकर्षक डिजाइन वाली ऊनी चप्पलों की ओर रुझान बढ़ा है। इस बार बाजार में टेडी डिजाइन की ऊनी चप्पलें महिलाओं की पहली पसंद बनकर उभरी हैं।

आकर्षक रंगों, मुलायम ऊन और आरामदायक डिजाइन के चलते ये चप्पलें युवतियों के साथ-साथ बच्चों को भी खूब भा रही हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार ऊनी चप्पलों में कई नए और ट्रेंडिंग डिजाइन उपलब्ध हैं, जिनमें टेडी, कार्टून और फ्लावर पैटर्न खास तौर पर शामिल हैं। ये चप्पलें न केवल देखने में सुंदर हैं, बल्कि ठंड से बेहतर सुरक्षा भी प्रदान करती हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही बाजार में वाटरप्रूफ ऊनी चप्पलों की मांग में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। बारिश या नमी वाले मौसम में भी ये चप्पलें काफी उपयोगी साबित हो रही हैं, क्योंकि इनमें पानी अंदर नहीं जाता और पैर गर्म बने रहते हैं। जैसे-जैसे तापमान गिरता जा रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ऊनी चप्पलों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। अब ग्राहक आराम के साथ-साथ स्टाइल को भी महत्व देने लगे हैं। उचित कीमत और आकर्षक डिजाइन के कारण ये चप्पलें हर वर्ग के ग्राहकों को लुभा रही हैं। व्यापारियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के साथ इनकी मांग और तेज होगी।

दुकानदारों ने बताया कि महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी अब सादे से हटकर स्टाइलिश ऊनी चप्पलें उपलब्ध कराई जा रही हैं। बच्चों के लिए हल्की और फिसलन-रोधी सोल वाली चप्पलें भी बाजार में खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दुकानों पर इन चप्पलों की कीमत 250 रुपये से लेकर 800 रुपये तक बताई जा रही है, जो डिजाइन और क्वालिटी के अनुसार अलग-अलग है। मध्यम वर्ग के ग्राहकों के लिए किफायती विकल्प भी उपलब्ध हैं। व्यापारियों का मानना है कि ठंड बढ़ने पर ऊनी चप्पलों की बिक्री में और उछाल आ सकता है।
ग्राहकों को पसंद आ रहीं
इस बार उन्हें टेडी डिजाइन वाली चप्पल सबसे ज्यादा पसंद आईं हैं। चप्पल देखने में काफी सुंदर और पहनने में भी काफी आरामदायक हैं। ऊनी चप्पल की कीमत भी ज्यादा नहीं है और क्वालिटी भी बढ़िया है। - पिंकी, ग्राहक

ऊनी चप्पलें घर के भीतर पहनने के साथ-साथ बाहर हल्के कामकाज के लिए भी सुविधाजनक हैं। कम वजन और टिकाऊपन के कारण इन्हें लंबे समय तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। -पूजा, ग्राहक

दिल्ली से मंगवाते हैं स्टॉक

सर्दी शुरू होते ही ऊनी चप्पलों की बिक्री में तेजी आ गई है। इस बार टेडी डिजाइन वाली ऊनी चप्पल सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। महिलाएं इसे घर के साथ-साथ बाहर पहनने के लिए भी खरीद रही हैं। सारा स्टॉक दिल्ली से मंगवाते हैं। कीमत 200 से 500 रुपये के बीच होने से हर वर्ग की महिलाएं खरीदारी कर पा रही हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है। -श्रवण गोयल, दुकानदार, छात्रावास रोड मार्केट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed