फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers worried due to rain

Kaithal News: बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी

Sun, 19 Mar 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers worried due to rain
कैथल। जिले में शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार सुबह तक हलकी बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फसल पकने को लगभग तैयार है। यदि अब ज्यादा मौसम खराब रहता है तो किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। हालांकि शुक्रवार व शनिवार की रात को हुई 1.71 एमएम बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन जिन खेतों में फसल तेज हवाओं के चलते गिर गई है, उसमें चार से पांच प्रतिशत तक नुकसान की आशंका हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात से ही लगभग 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं बारिश व हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक और बरसात होने की संभावना है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गई है। किसान साहिल चहल, महाबीर, संदीप, केशा राम, प्रदीप चहल ने बताया कि इस बरसात से गेहूं व सरसों की फसलों में नुकसान है। जो फसल जमीन पर बिछ गई है उसमें फसल में उत्पादन कम होगा। जिले में औसतन हुई 1.71 एमएम बरसात-विदित रहे कि जिले में शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक औसतन 1.71 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बरसात कैथल तहसील के क्षेत्र में 08 एमएम दर्ज की गई है। गुहला व कलायत क्षेत्र में 02 एमएम बरसात हुई हैं। वहीं पूंडरी, ढांड, सीवन व राजौंद क्षेत्र में शून्य एमएम बारिश हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जसबीर ने कहा कि अभी तक फसलों में कोई नुकसान नहीं है। 21 मार्च तक बरसात की संभावना है। किसान फसलों में पानी न दें।
विज्ञापन

फसल में नुकसान

किसान साहिल चहल नरड़ ने कहा कि जो सरसों की फसल कटी हुई है उसमें नुकसान है। सरसों पर बूंदे लगने से सरसों के दाने निकल गए हैं। जहंा पर गेहूं की फसल गिर गई है, वहां पर कम उत्पादन होगा और गेहूं के दाने काले पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायदेमंद भी बताया

किसान महाबीर ने कहा कि जहां पर फसल गिरी है वहां पर नुकसान है। जो फसल खड़ी है उसके लिए बरसात फायदेमंद भी है। इसके अलावा थोड़ा बहुत नुकसान सरसों की फसल पर भी है। जो फसल गिर गई है, उसे संभालना होगा तभी नुकसान से बच सकेंगे।

जो गेहूं की फसल खड़ी है, उसके लिए यह बरसात अच्छी रहेगी। जो फसल जमीन पर बिछ गई है, किसान उसे छेड़े न और तीन से चार दिन तक सिंचाई न करें। पानी को जमा न होने दें। तीन चार दिन तक स्प्रे न करें। जिले में अभी मौसम परिवर्तन का फसलों में ज्यादा नुकसान नहीं है। -डॉ. कर्मचंद, कृषि उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed