गुहला-चीका। किसानों की यूरिया खाद की जरूरत पूरी करने के लिए इफको ने नैना खाद विकसित की है। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. विजय वर्मा ने बताया कि यह तरल यूरिया जिसे नैनो यूरिया के नाम से इफको द्वारा लांच किया है। सबसे पहले भारत में बनाया गया है, जो के पर्यावरण अनुकूल है।
उन्होंने बताया कि इससे खाद से होने वाले प्रदूषण से भी निजात मिलेगी। यह नैनो यूरिया सभी फसलों के लिए उपयोगी है और बिना उपज को प्रभावित किए यूरिया या अन्य नाइट्रोजन युक्त उर्वरकों की मात्रा में इससे कटौती होगी। उन्होंने बताया कि 500 मिलीलीटर नैनो तरल यूरिया 1 बोरी यूरिया के बराबर रिजल्ट देती है। खाद विक्रेता दविंद्र कुमार ने बताया कि 2 से 4 मिलीलीटर पानी का घोल तैयार करके खड़ी फसल पर इसका छिड़काव करना चाहिए। एक लीटर नैनो तरल यूरिया 240 रुपये में आधा लीटर है। उन्होंने बताया कि इसे 2 वर्ष तक सुरक्षित रखा जा सकता है। किसान चरणदास, दविंदर सिंह, राजकुमार, हिम्मत सिंह, फग्गू राम सहित सैकड़ों किसानों ने खाद की दुकान पर ही पत्रकारों के समक्ष नैनो तरल यूरिया का डेमो लिया।