फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers were made aware of new agricultural research

Kaithal News: किसानों को नए कृषि शोध से करवाया रूबरू

Sat, 07 Jun 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers were made aware of new agricultural research
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र कैथल ने खरक पांडवा, पिंजुपुरा व शिमला में किसान गोष्ठी कर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर किसानों को नए कृषि शोध से रूबरू करवाने के साथ जानकारियां दी गईं।

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने बताया कि इस समय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा पूरे देश के 700 जिलों में अभियान चलाया जा रहा है। किसानों को विभाग के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि को मुनाफे का सौदा बनाने के लिए नए इजाद किए गए बीज व नई नई तकनीकों को लेकर किसानों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


डाॅ. वर्मा ने कहा कि ने कहा कि किसानों के लिए लैब में होने वाले शोधों को धरातल पर पहुंचाने की दिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व कृषि मंत्री हरियाणा श्याम सिंह राणा का ये एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविरों में कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों के साथ राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान, कृषि, पशुपालन विभाग व बागवानी विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। खंड कृषि अधिकारी डाॅ. विजय मान द्वारा किसानों को के लिए विभिन्न कार्यक्रमों व स्कीमों के बारे में विस्तार से बताया गया। राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान करनाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. चंद्र दत्त ने किसानों को पशुपालन, पशु आहार के साथ पशु प्रजनन संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed