फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers upset due to non-availability of fertilizers

खाद न मिलने से किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to non-availability of fertilizers
Farmers upset due to non-availability of fertilizers - फोटो : Kaithal
डीएपी खाद पाने के लिए किसान दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहे है। सुबह के समय अपने घरों से निकलकर बाजार में खाद आने का इंतजार करते रहते है, लेकिन दिनभर इंतजार के बावजूद जब उन्हें खाद नही मिलती तो मायूस होकर खाली हाथ अपने घरों को लौट जाते है।
विज्ञापन

ऐसा ही नजारा शनिवार को ढांड में देखने को मिला। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या किसान एक खाद विक्रेता की दुकान के बाहर एकत्रित होने शुरू हो गए। जब खाद विक्रेता ने अपनी दुकान खोली तो दुकान के बाहर खाद पाने वालों की लंबी कतारें लग गई। किसानों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए खाद विक्रेता ने पुलिस को बुलाकर उनकी हाजिरी में खाद बांटनी पड़ी। लाइन में लगने वाला किसान खाद पाने को उत्सुक था, लेकिन खाद की कमी को देखते हुए किसानों ने महिलाओं को भी लाइन में लगा दिया ताकि महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर खाद मिल सके। लाइन में लगने वाले ज्यादातर किसान खाद पाने से वंचित रह गए।
विज्ञापन

इसके लिए किसानों ने जमकर सरकार को कोसा और कहा कि खाद भाजपा के राज में खाद खरीदने के लिए भी दिनभर लाइनों में लगना पड़ता है और इसके बावजूद भी खाद नहीं मिल पा रही है। जिससे उन्हें गेहूं की बीजाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संजीव कुमार, ईश्वर सिंह, गोगा, बलजीत सिंह, प्रवीण कुमार ने बताया कि खाद लेने के लिए कई दिनों से बाजार में चक्कर काट रहे है। लेकिन उन्हें खाद नही मिल रही है। शनिवार को भी सुबह के समय से ही लाइन में खड़े हुए हैं, लेकिन खाद नही मिल रही है। खाद विक्रेता राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पास इफको कंपनी के 500 बैग डीएपी खाद के पहुंचे थे। लाइन में लगने वाले प्रत्येक किसान को आधार कार्ड के साथ 5 बैग खाद के दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed