फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers took out tiranga yatra in the city, several thousand farmers participated

शहर में किसानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out tiranga yatra in the city, several thousand farmers participated
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक जवाहर पार्क में हुई। इस दौरान किसान स्वतंत्रता संग्राम दिवस मनाया गया। इसके बाद किसानों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। किसान नेता भरत सिंह बेनीवाल, जय प्रकाश शास्त्री, ओम प्रकाश ढांडा, विक्रम ककसाना व प्रेमचंद ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा में सभी किसान संगठनों, सर्वजात सर्वखाप महापंचायत कैथल, किसान सभा, सीटू व खेती बचाओ देश बचाओ सहित विभिन्न संगठनों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम देश की आजादी में शहीद हुए शहीदों और किसान आंदोलन में शहादत देने वालों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उसके उपरांत दोपहर 12 बजे जवाहर पार्क से पैदल, मोटरसाइकिलों, ट्रैक्टरों और गाड़ियों पर तिरंगे झंडे लगाकर तिरंगा यात्रा रवाना हुई। यह तिरंगा यात्रा जवाहर पार्क से पिहोवा चौक, जाट स्कूल, रेलवे फाटक, छोटू राम चौक, नया बस स्टैंड से भगत सिंह स्मारक भगत सिंह कॉलोनी पर देश भक्ति के नारे व सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पहुुंची। छोटू राम चौक पर छोटूराम की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करके तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर चरण सिंह मोठसरा, रोशन मोठसरा, बिल्लू मोठसरा कुलतारण, ओम प्रकाश करोडा, सोहन पूनिया व जगत सिंह पूनिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed