{"_id":"628d37f5dbd5140784237cd5","slug":"farmers-staged-a-sit-in-in-the-mini-secretariat-kaithal-news-knl109286142","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवालय में किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सचिवालय में किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन
18-कैथल। राजीव गांधी विघुत भवन परिसर में अनशन पर बैठे हुए किसान व धरने पर रागनियां सुनाते हुए गायक ?
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। विभिन्न संगठनों से जुड़े किसानों ने लघु सचिवालय प्रांगण में धरना दिया व प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन से माध्यम से भेजा। किसान नेता भरत सिंह बेनीवाल, सुखपाल कुलतारण, महेंद्र सिंह, जिया लाल, जस्सा सिंह व चरणजीत कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने एमएसपी पर कमेटी का गठन नहीं किया है। किसानों पर बने सभी केस वापस नहीं लिए गए हैं। इन दोनों मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे।
इसके अलावा उन्होंने मांग की कि गेहूं पकने के समय अत्यधिक तापमान बढ़ने से गेहूं व अन्य फसलों की पैदावार कम हुई जो एक प्राकृतिक आपदा है। इसके लिए सरकार नुकसान के अनुसार भरपाई करे। फसल खराबी बकाया मुआवजे व बीमा क्लेम की अदायगी की जाए, शुगर मिलों का बकाया भुगतान तुरंत करवाया जाए व भूमि अधिग्रहण कानून संशोधन रद किया जाए। किसानों ने अन्य कई मांगें भी सरकार के सामने रखी। इस अवसर पर गुरनाम सिंह खरक पांडवा, सतपाल दिल्लोंवाली, हरदीप सिंह बदसूई, जयपाल फौजी प्योदा, बेअंत सिंह, नानक सिंह व सोना देवी मौजूद रहे।
बिजली कनेक्शन की मांग पर अनशन जारी
दूसरी ओर ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करवाने की मांग को लेकर किसान बिजली निगम कार्यालय में अनशन पर बैठे। किसानों ने मांग की कि जल्द से जल्द जिले के करीब 700 किसानों के लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जाएं। मंगलवार को किसान महिपाल, किताब सिंह, रणधीर सिंह, शमशेर व चरण सिंह अनशन पर बैठे। इस अवसर पर होशियार गिल, रामेश्वर फौजी, मांगेराम, महावीर नरड़, विक्रम कसाना व अन्य किसान मौजूद थे।

19-कैथल। हुक्के पानी का जुगाड़...........धरने पर किसानों के लिए हुक्के में पानी भरते हुए युवा किसान।- फोटो : Kaithal

20-कैथल। अपनी मांगो के लिए लघु सचिवालय परिसर में बैठे संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य।- फोटो : Kaithal
विज्ञापन