फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers should move towards natural farming: Satpal

किसान प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ाएं कदम : सतपाल

Tue, 09 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers should move towards natural farming: Satpal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। विधायक सतपाल जांबा ने किसानों से अपील की है कि वे पारंपरिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जहर मुक्त प्राकृतिक खेती न केवल फसल के लिए फायदेमंद है बल्कि मानव स्वास्थ्य में भी सुधार लाती है। कई किसानों ने इस रास्ते को अपनाना शुरू कर दिया है, लेकिन सभी किसानों को इसे अपनाना चाहिए।

प्राकृतिक खेती मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में सहायक है। सोमवार को विधायक सतपाल जांबा गांव करोड़ा के अशोका प्राकृतिक फार्म में आयोजित गो पूजन और धरती पूजन कार्यक्रम में उपस्थित थे। जांबा ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में 22 एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती अपनाई है। पहले बंजर रही भूमि में अब 22 मंटल बासमती की फसल पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय और स्वास्थ्य सुधार के लिए प्राकृतिक खेती अपनाना आवश्यक है। जो किसान प्राकृतिक खेती करेगा, उसकी फसल डेढ़ गुना एमएसपी रेट पर खरीदी जाएगी। इसके लिए उन्होंने एफपीओ पंजीकृत करवाया है।
विज्ञापन


उन्होंने मनोज कुमार को बधाई दी और कहा कि अब किसान उद्यमी बन रहे हैं, जिससे खेती के उत्पाद सीधे खेत से उपभोक्ता तक पहुंचेंगे। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र यादव ने प्राकृतिक खेती को भविष्य की आधारशिला बताया। कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र यादव, फार्म संचालक मनोज कुमार, डॉ. सतीश नारा, डॉ. रविंद्र, डॉ. सतबीर, डॉ. रमेश, डॉ. राजेश मोर, डॉ. संजीव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed