फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers protested after registering the case

किसानों के खिलाफ केस दर्ज करने का विरोध किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested after registering the case
अन्नपूर्णा उत्सव के तहत दिए गए थैले जलाने पर किसानों के खिलाफ दर्ज मामले के विरोध में किसानों ने गांव बदसूई में रोष प्रकट किया। दूसरी ओर शिकायतकर्ता ने कहा कि पुलिस खुद उससे शिकायत लेकर गई थी, जबकि पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर ही केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

किसानों हरदीप बदसूई, गुरदेव बदसूई युवा अध्यक्ष, कुलविंद्र नंबरदार, प्रेस प्रवक्ता गुरमीत बदसूई, संदीप पूनिया, मंप्रीत पूनिया, रेशम, मनोज, बनवारी सहित कई नेताओं ने कहा कि उनके द्वारा न तो कट्टे चुराए गए और न ही डिपो होल्डर को कोई धमकी दी गई, जबकि उनके खिलाफ पुलिस द्वारा चोरी और जान से मारने की धमकी देने का मामला भी दर्ज किया गया है। जो निंदनीय है।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में शिकायतकर्ता मनदीप सिंह डिपो होल्डर के बेटे से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी बल्कि पुलिस उनके घर पर खुद पहुंची और उनसे पुलिस द्वारा इस मामले में शिकायत ली गई। मंदीप सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा उनसे अलग-अलग 2-3 एप्लीकेशन भी लिखवाकर ली गई थी। वहीं डीएसपी गुहला किशोरीलाल ने कहा कि पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर ही मामला दर्ज किया गया है, जिस पर शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की किसी से कोई निजी रंजिश नहीं है, जो भी कार्रवाई की गई है नियमानुसार की गई है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता भी गांव से ही है। हो सकता है कि उस पर गांव का भाईचारे का दबाव पड़ गया हो। जिस वजह से उसने शिकायत में दिए गए बयान बदले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed