फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers protest, Mahapanchayat announced on 31st

Kaithal News: किसानों का प्रदर्शन, 31 को महापंचायत का एलान

Sat, 03 Aug 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Aug 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest, Mahapanchayat announced on 31st
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) व किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश समेत अन्य राज्यों में हरियाणा सरकार के पुतले जलाए गए। साथ ही तय किया गया कि 31 अगस्त को किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 31 को महापंचायत का आयोजन होगा।

आरोप है हरियाणा सरकार ने किसानों पर गोलियां चलवाने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने की सिफारिश केंद्र को भेजी थी। इसके विरोध में सरकार के पुतले जलाए गए। किसान नेताओं ने बताया कि कभी जनरल डायर ने भारतीयों पर गोलियां चलवाई थी और बाद में उसे ब्रिटिश सरकार ने सम्मानित किया था, उसी तरह अब 13, 14 एवं 21 फरवरी को किसानों पर गोलियां चलवाने वाले अधिकारियों को राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित करने की सिफारिश की है। यदि ऐसे अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है तो वो लोकतंत्र के लिए काला दिवस होगा।
विज्ञापन


नेताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अलीगढ़, संभल समेत कई जिलों में किसान नेताओं को घर में ही नजरबंद किया गया और उन्हें प्रदर्शन नहीं करने दिया गया। किसान नेताओं के अनुसार 15 अगस्त को देशभर में जिला व तहसील स्तर पर किसान ट्रैक्टर मार्च करेंगे, 31 अगस्त को किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर शंभू व खनौरी बॉर्डर पर बड़ी महापंचायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ किसान आंदोलन की मजबूती के लिए 27 अगस्त को तमिलनाडु के तिरछी, 29 अगस्त को कर्नाटक के हुबली, एक सितंबर को उत्तर प्रदेश के संभल, 15 सितंबर को जींद के उचाना की नई अनाज मंडी व 22 सितंबर को कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में राष्ट्रीय स्तर की किसान महापंचायत व जनसंभा की


जाएंगी। इस मौके पर होशियार गिल, जसविंद्र ढुल, भाना सेगा, रामेश्वर आजाद, बंसी, शमशेर तीतरम, लीला तितरम, काला भाना, विपिन, प्रेम, रणवीर ढुल आदि किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed