Hindi News
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Farmers need to be connected with modern technologies and better opportunities: Ravinder Dhiman
{"_id":"6a4bf3d01651ab81580ec4c8","slug":"farmers-need-to-be-connected-with-modern-technologies-and-better-opportunities-ravinder-dhiman-kaithal-news-c-245-1-kht1007-151914-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को आधुनिक तकनीकों और बेहतर अवसरों से जोड़ना है : रविंदर धीमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को आधुनिक तकनीकों और बेहतर अवसरों से जोड़ना है : रविंदर धीमान
06 ढांड 01 नवीन कृषि संकल्प अभियान का पोस्टर जारी करते हुए रविंदर धीमान व अन्य।
Link Copied
ढांड। सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में शुरू किए जा रहे नवीन कृषि संकल्प अभियान के तहत दूसरा जागरूकता कार्यक्रम 8 जुलाई को ढांड स्थित राधा कृष्ण धर्मशाला में सुबह 9:30 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक अन्न भंडारण व्यवस्था, प्राकृतिक खेती, नई कृषि तकनीकों और केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अभियान का ढांड में पोस्टर लॉन्च किया गया। कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किसानों को नई जानकारी, आधुनिक तकनीकों और बेहतर अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसान कृषि विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उपाय जान सकेंगे। उन्हें प्राकृतिक खेती, सुरक्षित अन्न भंडारण, विभिन्न फसलों की खेती, पर्यावरण संरक्षण और सरकारी योजनाओं की उपयोगी जानकारी भी दी जाएगी। नवीन जिंदल फाउंडेशन के आवेश सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब किसान समृद्ध होंगे। यह अभियान उसी दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर 23 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृषि विशेषज्ञ, अनुभवी किसान और विषय विशेषज्ञ आधुनिक खेती व सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इस अवसर पर डॉ. राज कुमार, विकास राणा, आकाश राणा और पुंडरी हल्का प्रभारी अरविंद गोलन मौजूद रहे।
06 ढांड 01 नवीन कृषि संकल्प अभियान का पोस्टर जारी करते हुए रविंदर धीमान व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।