फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers-laborers on roads in BJP government: Surjewala

भाजपा सरकार में किसान-मजदूर सड़कों पर : सुरजेवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers-laborers on roads in BJP government: Surjewala
Farmers-laborers on roads in BJP government: Surjewala - फोटो : Kaithal
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार के सात साल पूरे होने पर हरियाणा सरकार को पत्र लिखकर कई मुद्दे उठाए व जनसमस्याओं के समाधान का आह्वान किया।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने पत्र की शुरूआत में सवालिया लहजे से कहा है कि सरकार के सात साल पूरे होने पर मैं बधाई दूं या घोर नाकामियों का आइना दिखाऊं। औपचारिकता का तकाजा है कि सरकार के सात साल पूरे होने पर मुबारकबाद दी जाए लेकिन जनता के हालात देखकर लगता है कि सरकार को आइना दिखाया जाए। सुरजेवाला ने कहा कि विगत सात वर्षों के दौरान सरकार के घोर कुशासन, चौतरफा भ्रष्टाचार, संघवाद और बेलगाम अफसरशाही ने प्रगति के पथ पर सरपट दौड़ रहे हरियाणा प्रदेश को विकास में पछाड़ दिया है। इन सात सालों में हरियाणा में हुए दंगों पर प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट को दबा दिया गया। प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली सरकार के ही आंकड़ों में स्पष्ट नजर आती है। भर्तियों में गड़बड़ी के कारण हर रोज परीक्षाएं रद्द होने से युवा वर्ग निराश हो चुका है।
विज्ञापन

हरियाणा औद्योगिक तरक्की में पिछड़ रहा है। किसान आंदोलन को तारपीड़ो करने का प्रयास किया जा रहा है। एमएसपी रहने की बात करने वाली सरकार बताए कि बाजरे पर एमएसपी क्यों नहीं दिया गया? किसानों की आय दोगुनी होना तो दूर उन्हें अपनी खेती के लिए खाद नहीं मिल रही। प्रदेश की जनता टैक्स की मार से त्राहि-त्राहि कर रही है। हरियाणा रोडवेज में बसें नहीं हैं। शिक्षा की हालत धरातल पर सभी को पता है। स्वास्थ्य को लेकर जमीनीं स्तर पर डेंगू जैसी बीमारी पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता इतनी तंग है कि भाजपा-जजपा सरकार को प्रायश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed