फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers honored for crop residue management

Kaithal News: फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को किया सम्मान

Sun, 10 Dec 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 10 Dec 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers honored for crop residue management
कलायत। खेड़ी लांबा और दुब्बल गांव में फसल अवशेष प्रबंधन की दिशा में अच्छा कार्य करने वाले किसानों को नगराधीश गुरविंद्र सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में लगभग 100 किसानों को सम्मानित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय अधिकारी शामिल हुए। सीटीएम ने इस पहल के लिए किसानों और डेलॉइट के प्रयासों की सराहना की और अधिक किसानों से फसल अवशेष प्रबंधन को अपनाने का आग्रह किया। नगराधीश गुरविंद्र सिंह ने कहा कि किसानों ने फसल अवशेष प्रबंधन करके और पराली नहीं जलाकर एक अनुकरणीय काम किया है। इस कार्य से दूसरे किसानों को भी प्रेरणा मिलती है। किसान पराली को आय का स्रोत बनाकर अपनी आय बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

नगराधीश गुरविंद्र सिंह ने कहा कि पराली जलाना पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सरकार द्वारा ऐसे किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो फसल अवशेष प्रबंधन में अच्छा कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में किसानों को भी इसी तरह की पद्धतियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। मृदा स्वास्थ्य और पर्यावरणीय स्थिरता में सुधार के लिए सर्वोत्तम फसल अवशेष प्रबंधन पद्धतियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। किसानों को मान्यता के प्रतीक के रूप में डेलॉइट द्वारा एक बैग और एक कप के साथ प्रशंसा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर सुखदेव सिंह, सोनू राम और कैथल में काम कर रही डेलॉइट की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed