फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers from Jind arrived in Kaithal to demand water for the Sab Minor canal.

Kaithal News: बधाना सब माइनर में पानी की मांग को लेकर कैथल पहुंचे जींद के किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers from Jind arrived in Kaithal to demand water for the Sab Minor canal.
कैथल। बधाना सब माइनर में नहरी पानी की मांग के लिए जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के करीब 15 गांवों के किसान कैथल सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय पहुंचे। किसानों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर खेतों में सूख रही धान की फसल के लिए तत्काल नहरी पानी उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में पानी की भारी कमी के कारण उन्हें धान की रोपाई तीन-तीन बार करनी पड़ी लेकिन पर्याप्त सिंचाई नहीं मिलने से फसल लगातार खराब हो रही है। बारिश नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। उनका आरोप है कि विभाग की ओर से नहरी पानी की आपूर्ति में कटौती की गई है जिसका सीधा असर खेती पर पड़ रहा है। किसानों सुशील, बलवान, नरेंद्र, प्रवीण और संदीप ने बताया कि नरवाना क्षेत्र में हर वर्ष पानी की किल्लत बनी रहती है। इस बार भी नरवाना, छापड़ा, भूसला, घोघड़िया सहित कई गांवों तक पर्याप्त नहरी पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग प्रत्येक खेत तक पानी पहुंचाने का दावा करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। पानी के अभाव में खेत सूख रहे हैं और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बधाना सब माइनर में नियमित रूप से पानी नहीं छोड़ा गया तो बड़ी संख्या में किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सिंचाई विभाग कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना और अनशन भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों का पक्ष सुना गया है। विभाग नियमानुसार नहरी पानी उपलब्ध करा रहा है और एक-दो दिन के भीतर संबंधित क्षेत्र में पानी पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को सिंचाई के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

- नीरज शर्मा, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed