फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers facing difficulties due to the unavailability of fertilizer.

Kaithal News: खाद न मिलने के कारण किसानों को परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers facing difficulties due to the unavailability of fertilizer.
पाई। किसानों को डीएपी खाद न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकारी प्रधान बलवान पाई ने बताया कि इस समय किसानों की धान की रोपाई चली है। किसानों को अपनी धान लगाते समय सबसे पहले डीएपी खाद की जरूरत होती है, परंतु किसानों को इस समय यह खाद नहीं मिल रही। उन्होंने सरकार से जल्द ही डीएपी खाद उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्दी ही किसानों को यूरिया खाद की भी ज्यादा जरूरत पड़ेगी। उन्होंने यह खाद प्राइवेट दुकानों के बजाय सोसाइटी में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब किसान प्राइवेट दुकानों पर खाद लेने जाता है तो दुकानदार या तो खाद न होने के लिए कह कर जवाब दे देता है और यदि देता भी है तो वह खाद के साथ दूसरी अनावश्यक चीज खाद के साथ देता है। इससे किसानों का बहुत पैसा बर्बाद हो जाता है। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की है कि यूरिया खाद प्राइवेट दुकानों पर बिल्कुल भी न भेजा जाए, अपितु सारा खाद किसानों को सोसाइटियों की मार्फत ही उपलब्ध करवाया जाए। इस बारे में जब सोसाइटी पाई के मैनेजर आनंद मालिक से जाना गया तो उसने बताया कि किसानों की मांग अनुसार सोसाइटी में लगभग 3000 कट्टे यूरिया के मौजूद हैं, जबकि सोसाइटी में डीएपी खाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed