{"_id":"6ae645ee89222fd6a808cbb9","slug":"farmers-did-not-arrive-at-the-mandis-with-paddy-only-lifting-of-stock-will-take-place-today-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157342-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंडियों में धान लेकर नहीं पहुंचे किसान, आज होगा सिर्फ उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंडियों में धान लेकर नहीं पहुंचे किसान, आज होगा सिर्फ उठान
विज्ञापन
अतिरिक्त अनाज मंडी में बनी जाम की स्थिति। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की अनाज मंडी में धान की रिकॉर्ड आवक और बेहद धीमे उठान के कारण किसानों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से अतिरिक्त मंडी में धान उतारने के लिए जगह नहीं बची है, जिसके कारण मंडी में जाम की स्थिति है। मार्केट कमेटी ने निर्णय लिया कि रविवार को नई और अतिरिक्त अनाज मंडी में धान की आवक पर रोक रहेगी और केवल पहले से पड़ी फसल के उठान का कार्य किया जाएगा।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम 4 बजे तक जिले में कुल 7.77 लाख मीट्रिक टन पीआर धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 7.03 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद तो कर ली गई है, लेकिन राइस मिलर्स और ट्रांसपोर्टर्स की ओर से उठान की गति अत्यंत धीमी है। अब तक केवल 5.99 लाख मीट्रिक टन धान का ही उठान हो सका है। इसके परिणामस्वरूप, लगभग 1.02 लाख मीट्रिक टन धान मंडी परिसर और उसके आसपास खुले आसमान के नीचे बिना पड़ा हुआ है।
-- -- -- -
अतिरिक्त मंडी में लगा जाम
लगातार आ रही धान की ट्रॉलियों और मंडियों से बोरियों का उठान न होने के कारण अतिरिक्त अनाज मंडी कैथल टापू में तब्दील हो गई है। सड़कों, रास्तों और फड़ों पर धान की बोरियों और ढेरियों का कब्जा है। मंडी प्रधान रघबीर मलिक के अनुसार मंडी के भीतर ट्रैक्टरों और ट्रकों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे आढ़तियों, किसानों और मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहत की बात यह है कि किसानों के बैंक खातों में फसल का भुगतान सीधे भेजा जा रहा है। अब तक जिले के कुल 69,334 किसानों को 1,399 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन
कैथल की नई और अतिरिक्त मंडी में रविवार को आवक बंद रहेगी, केवल उठान का कार्य किया जाएगा। किसानों से अपील है कि वे रविवार को फसल मंडी में न लाएं और सहयोग करें, ताकि सोमवार से खरीद और उठान की प्रक्रिया को दोबारा सुचारू रूप से चलाया जा सके। - नरेंद्र ढुल, सचिव, मार्केट कमेटी कैथल।