{"_id":"65d65efb21792c4cda055f34","slug":"farmers-demonstrated-at-bjp-office-kaithal-news-c-18-1-knl1004-332376-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाजपा के कार्यालय पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाजपा के कार्यालय पर किसानों ने किया प्रदर्शन
Thu, 22 Feb 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर किसानों मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पहले लघु सचिवालय में एक जनसभा की। सभा में किसान आंदोलन के मुद्दे व सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की।
किसान सभा से ईशम सिंह ने किसान आंदोलन व किसान मजदूर की दशा और नौजवानों में फैली भयंकर बेरोजगारी पर चर्चा की। कंवरजीत सिंह ने राज्य की नीति और सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के बारे में विस्तार से बात रखी। इसके अलावा महेंद्र सिंह, सतपाल दिल्लोंवाली, गुरनाम सिंह, सुरेंद्र चौशाला, ओमप्रकाश ढांडा आदि किसान नेताओं ने भी अपने विचार रखे। खेत मजदूर यूनियन नेता अमृत लाल सीटू नेता सत्यवान ने भी किसानों की मांगों का समर्थन किया।
अंत में उपस्थित किसानों ने एमएसपी सहित अन्य मुद्दों पर जीत हासिल होने तक संघर्ष जारी रखने के इरादे और जोश के नारों के साथ प्रदर्शन का समापन किया।