{"_id":"6689c95830702a8c960b4f97","slug":"farmers-demonstrated-against-hanging-wires-kaithal-news-c-18-1-knl1004-425444-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लटकते तारों के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लटकते तारों के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
Sun, 07 Jul 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत के सजूमा रोड पर खेत-खलिहानों में बिजली निगम लाइन के ढीले और टूटे बिजली के तारों के मुद्दे पर किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान मामू राणा, राजेंद्र सिंह, पवन राणा, हरनाम सिंह, गोपाल, शेरू व सोमपाल राणा ने कहा कि पिछले किसान हादसे के साये में फसल पैदा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उस समय हमारी जान पर बन आती है जब कई बार खेतों में काम करते हुए बिजली के तार नीचे गिर जाते हैं। समय पर सुधारीकरण कार्य पूरा न करने पर तार जमीन को छू रहे हैं। बिजली के खंभों की स्थिति बेहद नाजुक है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निगम अधिकारियों ने समस्या का हल नहीं किया तो वे मुख्यमंत्री को शिकायत करेंगे।
बिजली निगम एसडीओ अंकित कुमार ने बताया कि अव्यवस्थित बिजली तार व खंभों को दुरुस्त रखने के लिए कनिष्ठ अभियंता व लाइनमैन टीम को निरंतर निर्देश रहते हैं। जहां कहीं भी इस प्रकार की दिक्कत है उसका स्पेशल प्रारूप तैयार कर सुधारीकरण कार्य किया जाता है। जिन किसानों को इस प्रकार की समस्या है वे निगम कार्यालय को लिखित में स्थिति से अवगत करवाएं निगम अपने खर्च पर बिजली सुधारीकरण कार्य पूरा करेगा। संवाद