फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers can save water by direct sowing and will get incentives

Kaithal News: किसान सीधी बिजाई से बचाएं पानी, मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Mon, 09 Jun 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers can save water by direct sowing and will get incentives
सीवन। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत रविवार को कृषि वैज्ञानिकों ने कई गांवों में किसानों को विभाग की योजनाएं, नए तैयार किए गए बीज व नई-नई तकनीकों के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से तारांवली, रामथली और खरकां में रविवार को किसान गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन गोष्ठियोें में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्यपालन से जुड़े कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों के संबंध में हुए नए शोधों की जानकारी दी। कृषि विभाग चीका के कृषि विकास अधिकारी डॉ. ईश्वर कुमार ने किसानों को धान की सीधी बिजाई के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से किसानों को सीधी बिजाई के लिए 4500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कौशिक ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान किसानों के लिए लैब में होने वाले शोधों को धरातल पर पहुंचाने की दिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व कृषि मंत्री हरियाणा श्याम सिंह राणा का ये एक महत्वपूर्ण कदम है। शिविरों के माध्यम से किसान को उस हर नए शोध से रूबरू करवाया जा रहा है जो खेती व उससे जुड़े व्यवसायों को नई दिशा देंगे। इस मौके पर शिविरों में पहुंचे एनडीआरआई भारतीय गेहूं व जौं अनुसंधान संस्थान व केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल के वैज्ञानिकों ने किसानों को बहुपयोगी जानकारी दी। कृषि विकास अधिकारी डॉ. ईश्वर कुमार ने बताया कि धान की सीधी बिजाई करने से 20 से 25 प्रतिशत पानी की बचत के साथ 10 से 15 प्रतिशत पानी भूमि में रिचार्ज होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed