{"_id":"6a2d9bb339d56d6fd2083ec6","slug":"farmers-can-increase-their-income-through-horticultural-farming-dr-kapil-kaithal-news-c-245-1-kn11005-150822-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बागवानी खेती करके बढ़ा सकते हैं आमदनी : डॉ. कपिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बागवानी खेती करके बढ़ा सकते हैं आमदनी : डॉ. कपिल
विज्ञापन
गुहला-चीका। डॉ. कपिल बैनीवाल उद्यान अधिकारी चीका ने किसानों को उद्यान विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र से बचाए जाने वाले पानी व बढ़ने वाली उपज से आय का फार्मूला भी बताया। उन्होंने कहा कि किसान बागवानी कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बागवानी को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई योजनाएं शुरू की गई हैं। उद्यान विभाग, हरियाणा किसानों को फल, फूल, सब्जियां और मशरूम उगाने के लिए सवा दो लाख से लेकर 20 लाख रुपये तक की भारी सब्सिडी देता है। कपिल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने जापान की मदद से 2,738 करोड़ रुपये की एक नई बागवानी योजना शुरू की है। इसका लक्ष्य किसानों की कमाई बढ़ाना और खेतों से लेकर बाज़ार तक फल-सब्जियों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था करना है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम या प्राकृतिक आपदा से फसलों को बचाने के लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ प्रीमीयम राशि सब्जियों-मसालों के लिए मात्र 750 रुपये प्रति एकड़ व फलों के लिए 1000 रुपये प्रति एकड़ देना होगा।
नुकसान होने पर सब्जियों, मसालों के लिए 30,000 और फलों के लिए 40,000 रुपये प्रति एकड़ तक का मुआवजा मिलता है। उन्होंने कहा कि नेट हाउस लगाकर बेमौसम या उन्नत किस्म की सब्जियां उगाने पर सरकार 50 से 85 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है। आप अपने खेत में बागवानी फसल जैसे आम, अमरूद या नाशपाती उगा सकते हैं।
विज्ञापन
नुकसान होने पर सब्जियों, मसालों के लिए 30,000 और फलों के लिए 40,000 रुपये प्रति एकड़ तक का मुआवजा मिलता है। उन्होंने कहा कि नेट हाउस लगाकर बेमौसम या उन्नत किस्म की सब्जियां उगाने पर सरकार 50 से 85 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है। आप अपने खेत में बागवानी फसल जैसे आम, अमरूद या नाशपाती उगा सकते हैं।
विज्ञापन