फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers angry over non-purchase of paddy in Rajound

Kaithal News: राजौंद में धान की खरीद न होने पर किसान नाराज

Wed, 09 Oct 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Oct 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over non-purchase of paddy in Rajound
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। राजौंद अनाज मंडी में पिछले चार दिन से धान की फसल की खरीद न होने पर किसानों ने रोष जताया है। नाराज किसानों ने कहा कि कल जाम लगाने के बाद हरियाणा वेयर हाउस के प्रबंधक ने आश्वासन दिया था की सारी धान की फसल जिसकी नमी 17 प्रतिशत तक है, वह खरीद ली जाएगी। इसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया था लेकिन न तो कल धान खरीदा गया और ना आज धान खरीद हुई है।

नाराज किसानों ने कहा कि वह पिछले आठ दिन से मंडी में की फसल लेकर बैठे हैं और खरीद का इंतजार कर रहे हैं। इससे उनका भारी नुकसान हो रहा है क्योंकि खेतों में धान की फसल का कटाई का कार्य बीच में ही पड़ा है। ऊपर से जो धान मंडी में लेकर आए हैं वह बिक नहीं रहा। ़
विज्ञापन


इस बारे में गांव जाखौली के किसान बलकार, सोनू किछाना, होशियार, धर्मपाल आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि सूखे धान की फसल जिसकी नमी की मात्रा 17 से भी कम है, उसे भी नहीं खरीदा जा रहा। किसानों ने कहा कि जो धान कल खरीदा गया था, उसे भी मिलर सरकारी रेट से भी कम रेट पर लेने को कह रहा है। जिसकी शिकायत किसानों व आढ़तियों ने मंडी प्रशासन से भी की थी। उधर आढ़ती भीम शर्मा ने बताया कि वह आज की आढ़तियों सहित इस बात को लेकर वेयरहाउस की डीएम व जिला उपायुक्त से मिलने कैथल भी गए, और धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चलाने को कहा। गौरतलब है कि सोमवार को मंडी के सामने दो घंटे तक जाम लगाए रखा। इस दौरान थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने खरीद एजेंसी के प्रबंधक से बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर हरियाणा हरियाणा वेयर हाउस के प्रबंधन दीपक कुमार को भी बुलाया गया था। उन्होंने किसानों से कहा कि था 17 प्रतिशत तक नमी वाला सारा धन खरीदा जाएगा। यह आश्वासन मिलने के बाद नाराज किसानों ने जाम खोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed