{"_id":"6715979b19e85c85470cb154","slug":"farmers-angry-over-low-price-of-paddy-kaithal-news-c-245-1-kht1001-122855-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धान का दाम कम मिलने से किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धान का दाम कम मिलने से किसानों में रोष
Mon, 21 Oct 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव नैना में भारतीय किसान संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह खुराना ने की। बैठक में मुख्य तौर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्र उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मंडियों में किसानों को 14 से 15 प्रतिशत नमी वाली धान का कम दाम दिया जा रहा है। इससे किसानों में रोष है।
उन्होंने कहा कि किसान आढ़ती, राइस मिलर, खरीद एजेंसी के खिलाफ शिकायत करेंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्र ने कहा कि वे सरकार से मिलकर किसान और कृषि से संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता रणदीप सिंह आर्य, प्रांत मंत्री गुलतान नैन, राम मोहना, पाला राम, कृष्ण करोड़ा, शीशपाल म्योली, ईश्वर म्योली, कप्तान फरल, प्रेम खेड़ी शीशपाल आदि मौजूद थे।