फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers angry over lack of water for irrigation

Kaithal News: सिंचाई के लिए पानी न पहुंचने पर किसान नाराज

Tue, 10 Oct 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over lack of water for irrigation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत । खरक पांडवा गांव में 100 एकड़ से अधिक कृषि भूमि का आबियाना देने के बाद भी सिंचाई के लिए पानी न मिलने पर किसानों ने रोष जताया। एक्सप्रेस हाईवे निर्माण की आड़ में किसानों की जीवन रेखा कहे जाने वाले रंग के सिंचाई पानी खाल को बंद करने पर बवाल खड़ा हो गया है। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को किसानों ने एक्सप्रेस हाईवे के पास रोष यात्रा निकाली।
किसान जिलेसिंह, संदीप, बलजीत, रघुवीर, नरेश, देवराज, मनोज, अंकित, नरेश, संदीप कुमार, कृष्ण, रमेश, विक्रम और जोगेंद्र सिंह ने कहा कि गांव के जब से सजूमा रोड पर एक्स प्रेस वे का निर्माण जारी है फसलें बिना पानी के सूख रही हैं। करीब अढ़ाई वर्ष से उनके खेत प्यासे हैं।
विज्ञापन

राजस्व विभाग निरंतर उनसे आबियाना वसूल रहा है। जबकि पानी की बूंद-बूंद से वे तरस रहे हैं। इसके चलते किसान तबाही के मुहाने पर खड़े हैं। सरकार किसानों की आय दोगुना करने के दावे करती है। उलटे किसानों से उनका हक छीना जा रहा है। इससे कैसे कृषि को फायदे का सौदा बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कलायत एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि आबियाना जमा करवाने के बाद भी किसानों को सिंचाई पानी मुहैया न करवाने के मामले पर सिंचाई व राजस्व विभाग से रिपोर्ट ली जाएगी। इसके साथ ही अधिकारियों को त्वरित ढंग से समस्या निवारण के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed