फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers and soldiers face to face on Punjab border, common people facing inconvenience

Kaithal News: पंजाब बार्डर पर आमने-सामने किसान और जवान, फजीहत झेल रहे आमजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers and soldiers face to face on Punjab border, common people facing inconvenience
पंजाब बार्डर पर आमने-सामने किसान और जवान, फजीहत झेल रहे आमजन
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से मुसीबतों संग लोगों को सफर हुआ लंबा, जेब भी हो रही ढीली
टटियाना बार्डर पर फिलहाल शांति पर कम नहीं हुई पुलिसकर्मियों की तैनाती

संवाद न्यूज एजेंसी

गुहला-चीका। पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर डटे किसानों का आंदोलन 20दिन से जारी रहा। एक ओर जहां, किसान 13 फरवरी से हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर डटे हैं। वहीं दूसरी ओर उन्हें रोकने के लिए सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं। ऐसे में आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पंजाब से लगती सीमाओं पर तनातनी के बीच गुहला क्षेत्र में बने नाकों व टटियाना बॉर्डर पर फिलहाल शांति बनी हुई है। यहां आईटीबीपी जवान के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। टटियाना बॉर्डर बंद होने के चलते आम आदमी की परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। शहर से बाहर जाने वालों को ज्यादा पैसे खर्च करके लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


साल 2020 में तस्वीर बिल्कुल उलट थी। किसान आंदोलन भले ही दिल्ली की सीमा पर करीब एक साल तक चला, लेकिन पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के लोगों ने इसको भरपूर सहयोग दिया। आम लोग किसानों की आर्थिक रूप से भी मदद कर रहे थे। इस बार तो किसान हरियाणा पुलिस की सख्ती के कारण दिल्ली कूच भी नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed