फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers and laborers will protest today

Kaithal News: किसान-मजदूर आज करेंगे प्रदर्शन

Tue, 03 Feb 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers and laborers will protest today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) ने केंद्रीय बजट को किसान-विरोधी और संघीय-विरोधी करार देते हुए किसानों और ग्रामीण मज़दूरों से विरोध का आह्वान किया है। मंगलवार को सभी से गांवों और तहसीलों में बजट की प्रतियां जलाने के लिए कहा।

सभा के जिला प्रधान जसबीर सिंह और अन्य नेताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस बजट में कृषि क्षेत्र को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। छोटे और सीमांत किसानों का उल्लेख केवल एक बार किया गया, जबकि ग्रामीण मज़दूरों का जिक्र बिल्कुल नहीं है।
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के लिए आवंटन लगभग 1.40 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की तुलना में केवल 5.3 प्रतिशत अधिक है। महंगाई को ध्यान में रखें तो यह वृद्धि नगण्य है। बजट में उर्वरक सब्सिडी में 15,679 करोड़ रुपये की कटौती, जबकि खाद्य सब्सिडी और कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के लिए आवंटन घटाकर 9,967 करोड़ रुपये कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा नेताओं ने यह भी कहा कि बजट में मनरेगा और हाल ही में पारित वीबी-ग्रामजी योजना का कोई उल्लेख नहीं किया गया, जिससे ग्रामीण रोजगार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वीबी-ग्रामजी योजना में केंद्र का 60 प्रतिशत अंशदान होने के बावजूद राज्यों पर भारी वित्तीय बोझ रहेगा, जिससे ग्रामीणों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पाएगा।


पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में मामूली बढ़ोतरी की गई है, जो मुख्य रूप से ऋण आधारित अस्पताल और निजी निवेश पर केंद्रित है। नकदी फसलों और कृषि अनुसंधान के लिए कोई उल्लेखनीय प्रावधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed