फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Faridabad youth loses his life in a workplace accident in Canada.

Kaithal News: कनाडा में काम के दाैरान हादसे में फरियाबाद के युवक की गई जान

Sun, 13 Sep 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 13 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Faridabad youth loses his life in a workplace accident in Canada.
जब्त की गई बाइक। विज्ञप्ति
राजौंद। गांव फरियाबाद निवासी 28 वर्षीय अमन ढुल की कनाडा के ब्राम्पटन में काम के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। जेसीबी मशीन की मदद से एक वाहन को लोड किया जा रहा था। इसी दौरान ऊपर रखी भारी-भरकम गांठें अचानक नीचे गिर गई और अमन उसके नीचे दब गया।
विज्ञापन

वह करीब चार वर्ष से कनाडा में रह रहा था और ट्रक चालक के तौर पर काम करता था। हादसे की सूचना कनाडा में रह रहे गांव के ही एक युवक ने फोन पर परिजनों को दी। परिजनों के अनुसार अमन करीब चार साल पहले काम के लिए कनाडा गया था। वहां वह ट्रक चलाकर परिवार के लिए बेहतर भविष्य बनाने में जुटा था।
विज्ञापन

पिता रामकुमार ढुल ने बताया कि अमन काम के सिलसिले में ब्राम्पटन में मौजूद था। वहां जेसीबी मशीन की मदद से एक वाहन को लोड किया जा रहा था। इस दाैरान गांठ के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अमन दो भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई अंकित और बहन दोनों विवाहित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed