फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Families of students who went to study in Ukraine upset

कैथल: रूस-यूक्रेन विवाद के चलते अभिभावक हैं चिंतित, जिले के 100 से अधिक युवा गए हैं यूक्रेन

Wed, 16 Feb 2022 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नसीब सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
नसीब सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Feb 2022 12:20 AM IST
सार

यूक्रेन में विश्वविद्यालयों के बच्चों को टिकट नहीं मिल पा रहा है। 30 से 35 हजार रुपये वाला टिकट 70 से 80 हजार रुपये में मिल रहा है। भारतीय दूतावास ने नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने की एडवाइजरी जारी की है। 

विज्ञापन
Families of students who went to study in Ukraine upset
Russia Ukraine - फोटो : iStock

विस्तार

रूस-यूक्रेन विवाद के चलते पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए विद्यार्थियों के परिजनों की सांसें अटक गईं हैं। मुख्य रूप से रूस की सीमा के आसपास के इलाके में स्थित विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावक परेशान हैं। मंगलवार को ही भारतीय दूतावास ने गैर जरूरी कार्यों से यूक्रेन गए लोगों को यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है लेकिन विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं न होने के कारण बच्चे वहीं रहकर पढ़ाई पूरी करने को मजबूर हैं। अमर उजाला से बातचीत में कई अभिभावकों ने इस पर चिंता जताई। हरियाणा के कैथल जिले से ही करीब सौ से अधिक बच्चे यूक्रेन में पढ़ाई के लिए गए हैं। इनमें से ज्यादातर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
कैथल निवासी अभिभावक विजय बंसल ने कहा कि उनके बेटे का वहां छठा सेमेस्टर है। वह कई दिनों से चिंतित थे। भारतीय दूतावास ने मंगलवार को एडवाइजरी जारी की है। उसमें कहा गया है कि बिना जरूरी काम के यूक्रेन में जो भारतीय हैं, वे स्वदेश लौट सकते हैं।
विज्ञापन


अब बच्चे दूतावास की एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए लौट सकते हैं। अभी बच्चों को खतरा तो नहीं है लेकिन चिंता बनी हुई है। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय कक्षाएं छूटने पर जुर्माने से छूट की बात कह रहे हैं। बाद में कक्षाएं पूरी करनी पड़ेंगी। इससे बच्चों और अभिभावकों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहला क्षेत्र निवासी निशान ने कहा कि उनके बेटे को वहां पांचवां साल है। वैसे तो कोई दिक्कत नहीं हैं लेकिन अब दूतावास ने जो एडवाइजरी जारी की है, उसके बाद बच्चे वापस आना चाहते हैं। अब जो टिकट 30 ये 35 हजार रुपये में हो जाती थी, वह अब 70 से 80 हजार रुपये में भी आसानी से नहीं मिल रही है। साथ ही कई इलाके ऐसे हैं, जहां फ्लाइट की उड़ान ही बंद हैं। उनकी मांग है कि भारतीय दूतावास बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और जरूरत पड़ने पर विशेष विमान से बच्चों को वापस लाने की व्यवस्था भी करे।

चीका निवासी दो अन्य बच्चों के अभिभावकों ने कहा कि उनके बच्चे यूक्रेन के विपरीत दिशा के विश्वविद्यालय इवाको फ्रेंक विश्वविद्यालय में हैं। बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। विश्वविद्यालय ने एक तो एडवाइजरी जारी करने में देरी की है। कई देशों ने अपने नागरिकों को पहले ही निकाल लिया है। दूसरा अब बच्चे वापस आने का प्रयास कर रहे हैं तो टिकट नहीं मिल पा रहा है। कई इलाकों से फ्लाइट ही नहीं हैं। उनकी मांग है कि बच्चों से निरंतर संपर्क बनाते हुए कीव स्थित भारतीय दूतावास उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।

ऑनलाइन कक्षाएं न होने से परेशानी 

यूक्रेन में इस आपात स्थिति में भी अधिकतर विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाएं चल रही हैं। अभिभावक निशान सिंह ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय ऑनलाइन कक्षाएं लगाने की अनुमति दे दे तो बच्चे यहां आकर बिना किसी डर के कक्षाएं कर सकते हैं लेकिन अब तक कोई भी विश्वविद्यालय ऑफलाइन कक्षाएं नहीं चला रहा है, जो मुख्य परेशानी का कारण है। उधर, इस सबंध में डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि किसी अभिभावक ने शिकायत नहीं की है कि ना ही आधिकारिक तौर पर कोई सूचना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed