फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Families of five martyrs honored on Police Martyrdom Day

Kaithal News: पुलिस शहीदी दिवस पर पांच शहीदों के परिवारों का सम्मान

Tue, 22 Oct 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 22 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Families of five martyrs honored on Police Martyrdom Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस लाइन में पुलिस शहीदी एवं स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान देश के दुश्मनों व अपराधी तत्वों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद होने वाले भारत के जवानों के नाम पढ़कर उन्हें याद किया गया। इनमें पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान शामिल थे।

डीएसपी मुख्यालय बीर भान ने देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा के लिए प्राणों की बाजी लगाने के लिए शहीदों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर डीएसपी बीरभान, डीएसपी ललित कुमार व अन्य अधिकारियों ने अमर शहीदों के बलिदान को याद कर पुलिस स्मृति स्मारक पर पुष्प चक्र व फूल मालाएं अर्पित की।
विज्ञापन


पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने शोक सलामी दी व बिगुलर से मातमी धुन बजाई। सभी व्यक्तियों ने अमर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा।

पीआरओ ने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 के दिन केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल के बहादुर नौजवानों ने हॉट स्प्रिंग्स लेह-लद्दाख में देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए चीनी घुसपैठियों के साथ हुई मुठभेड़ में 10 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। तब से लेकर आज तक समस्त भारतवर्ष में 21 अक्तूबर को पुलिस शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एएसआई विकास कुमार ने सभी शहीदों के नाम पढ़कर सुनाए। इस अवसर पर कल्याण निरीक्षक गीता, पुलिस लाइन प्रबंधक एसआई अत्तर सिंह, टीएसआई सतपाल, प्रवेश, एचसी अजय कुमार सहित जिले के सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी व अन्य कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पुलिस प्रशासन ने जिला पुलिस के शहीद हो चुके पांच कर्मचारियों के परिजनों को विशेष तौर पर आमंत्रित करके शहीदों की याद में एक-एक शॉल स्मृति स्वरूप भेंट करते हुए उआश्वासन दिया कि संकट की किसी भी घड़ी में पुलिस विभाग सदैव साथ खड़ा रहेगा।


पीआरओ ने बताया कि 1989 में शहीद हुए रामसिंह निवासी जाजनपुर, 1992 में शहीद हुए कृपाल सिंह निवासी हरिगढ़ किंगन व शहीद गुलजार सिंह निवासी हाबड़ी, 13 अगस्त 2020 को कोरोना महामारी कारण शहीद हुए हेड कांस्टेबल विजय कुमार व पांच जून 2021 को कोरोना महामारी के कारण शहीद हुए एसपीओ दलबीर सिंह निवासी रजनी कॉलोनी कैथल के परिजनों को आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed