फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   False case and bribery against INLD

झूठे मुकदमे और रिश्वतखोरी के खिलाफ इनेलो

Mon, 26 May 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Mon, 26 May 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
False case and bribery against INLD
कैथल। इनेलो का एक शिष्टमंडल विधायक रामपाल माजरा के नेतृत्व में डीसी एवं एसपी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के सामने इनेलो कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करने पर रोष जताया तथा प्रशासन से निष्पक्षता से काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


माजरा ने कहा कि कैथल में बने फर्जी वोटों का खुलासा किए जाने के कारण इनेलो वर्करों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें डरा धमकाकर फर्जी वोटर के दस्तावेज की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


लेकिन इनेलो का वर्कर डरने वाला नहीं और आने वाले विधानसभा चुनाव फर्जी वोटर के आधार पर नहीं लड़ा जाएगा। इसके लिए वे चुनाव आयोग के पास चंडीगढ़ या दिल्ली भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी बात नहीं बनी तो व पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी फर्जी वोट कटाने के लिए याचिका दायर कर सकते हैं। डीसी ने उनकी मांग पर जल्द ही इस विषय पर मीटिंग बुलाने को कहा। इसके बाद विधायक माजरा एसपी कुलदीप सिंह यादव से मिले।

माजरा ने एसपी को कहा कि थानों में असहाय लोगों की सुनने की बजाय उनसे पैसे ऐंठने का काम जिला पुलिस प्रशासन करने में लगा हुआ है।

माजरा ने एक केस का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा संदीप जुलानीखेड़ा पर अपहरण का केस दर्ज किया तथा शिकायकर्ता के बयानों के अनुसार कि संदीप ने उसका अपहरण नहीं किया उस स्थिति में भी पुलिस ने उस पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया तथा पुलिस कर्मियों द्वारा रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया।

माजरा ने कहा कि जिले के सभी थानों में पुलिस अपना काम ठीक से नहीं कर रही है। यदि जिला पुलिस बेवजह इनेलो वर्करों पर झूठे केस दर्ज कर उन्हें फंसाने काम करेगी तो इनेलो वर्कर जाम लगाने पर विवश होंगे तथा जिसकी पूरी जिम्मेवारी जिला पुलिस की होगी।

एसपी कुलदीप सिंह यादव ने विधायक माजरा को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यक्ति के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा तथा जो जानकारी दी गई है, उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


इनेलो शिष्टमंडल में माजरा के साथ कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से इनेलो के प्रत्याशी रहे बलबीर सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पारस मित्तल, रोशन लाल सिरटा, धर्मपाल छौत, बलराज नौच, बलबीर चंदाना, जिप्पी शोरेवाला, धर्मबीर कैमिस्ट, राजा राम माजरा, अभीजीत जोशी, पवन ढुल, राममेहर खुराना, प्रदीप सिंहमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed