फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fallen wire, death of young man due to current

गिरा तार, करंट से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fallen wire, death of young man due to current
15-कैथल। मृतक सूदन की फाइल फोटो। - फोटो : Kaithal
कैथल। गांव पाड़ला में शुक्रवार रात को गिरे पड़े तार के करंट लगने से 24 वर्षीय युवक सूदन की मौत हो गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। उधर, परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव पाड़ला निवासी पाला राम ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उसके चचेरे भाई की बेटी हुई थी। वहां सूदन रात के समय अस्पताल में जच्चा-बच्चा का हालचाल लेने गया था। रात के समय जब वह दोस्त रविंद्र के साथ वापस लौट रहा था तो स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के पास बिजली के एक तार की चपेट में आ गया। इस बीच करंट से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक युवक के बड़े भाई पाला राम ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण उसके छोटे भाई सूदन की जान चली गई। उसने बताया कि सूदन अविवाहित था और मजदूरी का कार्य करता था। दूसरी ओर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन मुनीष दलाल ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। इस पर जानकारी प्राप्त की जा रही है। यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही मिलेगी तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed