फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fair voting is our responsibility: Ritu

Kaithal News: निष्पक्ष मतदान है हमारी जिम्मेदारी ः रीतू

Tue, 03 Sep 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Sep 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Fair voting is our responsibility: Ritu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय, कलायत में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर सीजेएम रीतू देवी ने शिरकत करते हुए कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। निष्पक्ष मतदान हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि जिन छात्राओं के वोट बने हुए हैं, वे पांच अक्तूबर तो मतदान जरूर करें। मतदान करते वक्त हमें निष्पक्ष मतदान करना चाहिए। हमें लिंग, धर्म, जाति, भाषा, समुदाय, वर्ग के आधार पर भ्रमित होकर मतदान नहीं करना चाहिए । निष्पक्ष मतदान स्वयं करें और अपने आसपास के लोगों को भी निष्पक्ष मतदान करने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य राजेश कुमार सैनी के निर्देशानुसार स्वीप व वोटर कमेटी के इंचार्ज नवीन कुमार ने किया। प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मतदान के लिए जागरूक किया कि हम सभी को मतदान करना चाहिए तथा महाविद्यालय में स्वीप के तहत होने वाली गतिविधियों में भाग लेने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। लोगों को मतदान के महत्व को समझाने के लिए शपथ भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में किया जागरूक ः पूंडरी। चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी में स्वीप गतिविधियों के तहत छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।

प्राचार्या डॉक्टर अमिता राणा ने छात्राओं को मतदाता के रूप में कर्तव्य, विशेष रूप से पात्र मतदाताओं को अधिकार और उनके कर्तव्य से अवगत कराया।

उन्होंने सभी छात्राओं को स्वीप एक्टिविटीज के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 75 छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ. पुष्पा रानी, संगीता सिंगला, डॉ सीता रानी, प्रवीण बतान, साक्षी वालिया आदि मौजूद रहे।

मतदान व्यवहार

की दी जानकारी

राजौंद। राजकीय महाविद्यालय में भारत चुनाव आयोग के दिशा निर्देश अनुसार यूथ वोटर कमेटी के तत्वाधान में एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में रमेश कुमार सहायक प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान राजकीय महिला महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा ने शिरकत की।


विशेष व्याख्यान का विषय मतदान व्यवहार रहा। मंच संचालन रविंद्र कुमार ने किया। रमेश कुमार ने बताया कि जब एक मतदाता अपने मत का प्रयोग करता है तो वह बहुत सारी चीजों से प्रभावित होता है। हमें अपने मत का प्रयोग सह विवेक से करना चाहिए। किसी बहकावे में नहीं आना चाहिए। महाविद्यालय प्राचार्य राममेहर सिंह ने वोट फॉर थैंक्स किया। इस दौरान कार्यक्रम में दीपक कुमार, विक्रम, सुदेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed