Hindi News
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Failure to procure farmers' produce in the mandi is a failure of the government: Vikas Saharan
{"_id":"6ad68451c25a546588014099","slug":"failure-to-procure-farmers-produce-in-the-mandi-is-a-failure-of-the-government-vikas-saharan-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156814-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में किसानों की फसल की खरीद नहीं होना सरकार की विफलता : विकास सहारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में किसानों की फसल की खरीद नहीं होना सरकार की विफलता : विकास सहारण
अनाज मंडी में किसानों से खरीद व्यवस्था को लेकर बातचीत करते विधायक विकास सहारण। संवाद
- फोटो : samvad
Link Copied
राजौंद। कलायत हलका से कांग्रेस विधायक विकास सहारण ने राजौंद अनाज मंडी का दौरा किया और खरीद व्यवस्था को लेकर किसानों से बातचीत की। किसानों ने विधायक को मंडी में फसल की खरीद में आ रही परेशानियों और कई दिनों से फसल बिकने का इंतजार करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विधायक विकास सहारण ने कहा कि मंडियों में किसानों के साथ सरकार की देखरेख में लूट चल रही है। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान कई दिनों से मंडी में फसल लेकर बैठे हैं, लेकिन समय पर खरीद नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्या का तुरंत समाधान करते हुए मंडियों में पर्याप्त खरीद एजेंसियां और व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए बार-बार सड़कों पर उतरने और जाम लगाने को मजबूर न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।