फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   facebook friend, marriege, america girl, kaithal

हरियाणा के छोरे का प्यार अमरीकी युवती को खींच लाया भारत

Tue, 07 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Tue, 07 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
facebook friend, marriege, america girl, kaithal
फेसबुक पर परवान चढ़ा प्यार, रविवार को लिए सात फेरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फेसबुक पर जान-पहचान होने के बाद अमेरिका के टेक्सास की युवती को कैथल के गांव कौल निवासी सुनील से ऐसा प्रेम हुआ कि वह सात समंदर पार कर उसके गांव कौल पहुंची और रविवार को सुनील से विवाह बंधन में बंध गई। दोनों का चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


सुनील व लेसली इसेबेल टेलर (टेक्सास अमेरिका) का प्यार फेसबुक के माध्यम से परवान चढ़ा। सुनील के छोटे भाई अनिल ने बताया कि सुनील का वर्ष 2014 में लेसली से फेसबुक के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी। जो समय के साथ-साथ गहरी दोस्ती में बदल गई। लेसली मई 2016 में सुनील से मिलने भारत आई और कुछ दिन दोनों ने एक साथ गुजारे। इस मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। मई 2016 में ही दोनों की दोनों की सगाई हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार हुई। इसके बाद रविवार को करीब 9 महीने बाद दोनों विवाह बंधन में बंध गए। विवाह के लिए गांव में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दोनों ने सात फेरे लिए।
विज्ञापन


22 वर्षीय सुनील ने बताया कि वह बारहवीं पास है। उसने इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स किया था। इस समय वह खेती-बाड़ी का काम देख रहा है। उसके पिता भी खेती करते हैं। साथ ही ट्रक चलाते हैं। उसका एक भाई है। वह बीए कर रहा है। उसकी पत्नी इसेबेल अमेरिका में एक फूड स्टोर में कैशियर के पद पर काम करती है। उसे भारत में रहने के लिए दस साल का वीजा लगा हुआ है। वह 9 मार्च को वापस अमेरिका जाएगी। विवाह में इसेबेल के परिजन शामिल नहीं हो पाए। लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए सहमति पत्र भेज दिया था। इसके बाद सुनील भी अपनी वीजा व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अमेरिका जाएगा। यदि वह अमेरिका नहीं जा सका तो इसेबेल भारत वापस आएंगी। वे दोनों साथ-साथ रहेंगे। चाहे अमेरिका में रहें या फिर भारत में। मैंने इेसेबेल को खुद फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इसेबेल ने कहा कि उसने एसोसिएशन इन साइंस एवं एसोसिएशन इन आर्ट की डिग्री ली हुई है। सुनील की ईमानदारी, उसकी स्माइल से प्रभावित हुईं। उसके लिए भारत आ गई। अब उसका परिवार ही उसके लिए सब कुछ है। वे एक साथ रहेंगे। चाहे अमेरिका हो या फिर भारत में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed