फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   face mask penalty

जून में किया गया 15 लाख 6 हजार रुपये का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
face mask penalty
जून माह में बगैर फेस मास्क घूमने वाले 3012 व्यक्तियों से 15 लाख 6 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि बगैर फेस मास्क घूमने वाले व्यक्तियों पर शिकंजा कसते हुए जून माह के दौरान 3012 व्यक्तियों के चालान करके 15 लाख 6 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इनमें दुकानदार व सार्वजनिक स्थानों पर बगैर मास्क घूमने वाले व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

कोविड-19 रोकथाम के लिए सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाना सभी के लिए अनिवार्य किया गया है, अवहेलना करने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान है। एसपी ने बताया कि माह जून के दौरान कोविड-19 पर अंकुश लगाने की नीयत से थाना शहर पुलिस द्वारा 271, थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 181, थाना सदर पुलिस द्वारा 249, थाना ढांड पुलिस द्वारा 190, थाना पुंडरी पुलिस द्वारा 191, थाना राजौंद पुलिस द्वारा 237, थाना तितरम पुलिस द्वारा 139, थाना सीवन पुलिस द्वारा 139, थाना कलायत पुलिस द्वारा 102, थाना चीका पुलिस द्वारा 362, थाना महिला पुलिस द्वारा 144, थाना गुहला पुलिस द्वारा 197 तथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा 610 व्यक्तियों के किए गये चालान शामिल है। उपरोक्त 3012 व्यक्तियों से जुर्माना माह जून के दौरान वसूला गया। एसपी शशांक कुमार सावन ने आमजन से आह्वान किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी नागरिक घर से बाहर निकलते समय फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed