फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Expressway stuck for two years

Kaithal News: दो वर्षों से लटका एक्सप्रेस-वे

Tue, 07 May 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Expressway stuck for two years
जितेंद्र पांचाल
विज्ञापन

कैथल। करीब दो वर्ष पहले केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद भी यमुनानगर एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। दो वर्ष से कागजों में सिमटा यह प्रोजेक्ट इस बार कुरुक्षेत्र लोकसभा के लिए बड़ा मुद्दा है। इस कार्य को केंद्र की तरफ से अगस्त 2022 में स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अभी तक मार्ग निर्माण की कागजी प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाई है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जाने के लिए यह प्रदेश का महत्वपूर्ण मार्ग है, इसलिए जिले के लोग इस मार्ग का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस मार्ग के निर्माण कार्य को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अगस्त 2022 में मंजूरी दे दी थी, लेकिन एक बार चर्चा के बाद इस कार्य की प्रगति आगे नहीं बढ़ी है। यह एक्सप्रेस-वे एक प्रकार से उत्तरी हरियाणा का नेकलेस माना जा रहा है।
विज्ञापन


इसे भारतमाला प्रोजेक्टर में भी शामिल किया जा चुका है। इससे पूर्व कैथल जिले में तीन नेशनल हाइवे बन चुके हैं। इनमें हिसार-चंडीगढ़ वाया कैथल, इस्माइलाबाद-नारनौंद हाईवे के अलावा भारत माला प्रोजेक्ट के तहत जम्मू से कटरा नेशनल हाइवे भी कैथल जिले की सीमा से होकर निकलना है। अब नया एक्सप्रेस-वे स्वीकृत होने के बाद जिले के चारों ओर नेशनल हाईवे बन जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हाईवे के बनने से उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड जाने का लोगों को सीधा रास्ता तो मिलेगा ही, साथ में समय की भी बचत होगी। कई जिलों के साथ-साथ सैकड़ों गांवों और कस्बे एक दूसरे से जुड़ेंगे। पंजाब के पटिलाया से शुरू होकर यह वाया चीका, पिहोवा, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जाएगा। इसके बनने से चीका क्षेत्र मालवा क्षेत्र से सीधा जुड़ जाएगा और चीका में विकास के साथ-साथ व्यापारिक दृष्टिकोण से भी लाभ होगा।

प्रदेश की बड़ी मार्बल मार्केट कहे जाने वाले चीका क्षेत्र से यह मार्ग गुजरेगा तो व्यापार के क्षेत्र में भी जिले का नाम देश में रोशन होगा। जिला आर्थिक स्थिति से भी सुदृढ़ होगा। संवाद
चार प्रदेशों में सफर करने वालों को मिलेगा लाभ

इसका लाभ चार प्रदेशों में सफर करने वाले लोगों को होगा। इस हाइवे के बनने से यात्रियों का सफर सुगम होगा। कैथल, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर जिले के सैकड़ों गांवों के लोगों को इस हाइवे का लाभ मिलेगा।


- सुभाष पूनियां. भागल गांव

चीका क्षेत्र की मार्बल मार्केट को होगा विशेष फायदा

इस हाईवे के बनने से चीका क्षेत्र की मार्बल मार्केट को विशेष फायदा होगा। इसका निर्माण जल्द से जल्द शुरू होना चाहिए। यह मार्ग जिन जिलों से होकर गुजरेगा, उनके विकास को भी गति मिलेगी। -जीवन सिंह नैन, सींह गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed