फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Expressing love for mother, photo frame, coffee mug and keychain is the first choice

Kaithal News: मां के प्रति प्रेम का इजहार, फोटो फ्रेम, कॉफी मग और कीचेन पहली पसंद

Sat, 09 May 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Expressing love for mother, photo frame, coffee mug and keychain is the first choice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मदर्स डे नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इस वर्ष 10 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा। ऐसे में लोग अपनी मां के प्रति प्रेम और सम्मान जताने के लिए खास उपहार खरीदने में जुटे हैं। शहर की गिफ्ट शॉप्स पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है और बाजारों में कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है।

फोटो वाली की-चेन, कॉफी मग, फोटो फ्रेम और संदेश लिखे गिफ्ट आइटम लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसके अलावा मां की तस्वीर वाले मोबाइल कवर भी ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। लोग अपनी पसंद की फोटो देकर इन गिफ्ट्स को कस्टमाइज्ड करवा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के मुख्य बाजार, तलाई बाजार और चंदाना गेट स्थित गिफ्ट दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि युवाओं के साथ-साथ छोटे बच्चे भी अपनी मां के लिए उपहार खरीदने पहुंच रहे हैं। कई लोग पहले से ऑर्डर देकर विशेष गिफ्ट तैयार करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिफ्ट शॉप संचालक अमित गोयल ने बताया कि इस बार फोटो प्रिंटेड कॉफी मग और की-चेन की सबसे ज्यादा मांग है। लोग अपनी मां के साथ तस्वीरें लगवाकर खास गिफ्ट तैयार करवा रहे हैं। इसके अलावा कुशन, फोटो फ्रेम और हैंडमेड कार्ड भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इन गिफ्ट्स की कीमत 200 रुपये से लेकर 350 रुपये तक है। दुकानदार रमेश ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स का चलन तेजी से बढ़ा है। अब लोग सामान्य उपहारों की बजाय भावनात्मक जुड़ाव वाले गिफ्ट्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बाजार में 100 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक के गिफ्ट उपलब्ध हैं।

मां को खास महसूस करवाने की तैयारी

n
छात्रा नेहा ने बताया कि मां पूरे परिवार का ख्याल रखती हैं, इसलिए मदर्स डे पर उन्हें खास महसूस करवाने के लिए वह फोटो वाला कॉफी मग खरीद रही हैं। उनका कहना है कि छोटा सा उपहार भी मां के चेहरे पर मुस्कान ले आता है।

n
स्कूल छात्र आर्यन ने बताया कि वह अपनी मां के लिए फोटो की-चेन बनवा रहा है। उसके अनुसार मां हमेशा उसकी हर जरूरत का ध्यान रखती हैं और मदर्स डे उनके प्रति प्यार जताने का एक खास अवसर है।


n
मोहित ने कहा कि व्यस्त जीवनशैली में लोग कई बार अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त नहीं कर पाते। ऐसे में मदर्स डे मां के प्रति सम्मान और प्यार जाहिर करने का विशेष दिन बन जाता है। उन्होंने अपनी मां के लिए कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम और गुलदस्ता खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed