{"_id":"66d8daec4eecd03bb9048864","slug":"expressed-confidence-in-leela-ram-dhanda-with-baazigar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-467752-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाजीगर संग लीलाराम ढांडा पर जताया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाजीगर संग लीलाराम ढांडा पर जताया भरोसा
Thu, 05 Sep 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ही भाजपा ने चार में से तीन विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें दो मौजूदा विधायकों लीलाराम, कमलेश ढांडा और एक पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर पर पार्टी ने भरोसा जताया है।
पार्टी हाइकमान ने कलायत से पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, कैथल से विधायक लीला राम गुर्जर और गुहला आरक्षित सीट क्षेत्र से पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर को उम्मीदवार बनाया।
वर्ष 2019 में कलायत में पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में सांसद जय प्रकाश उर्फ जेपी को हराया था। वहीं, कैथल में लीला राम ने वर्तमान में सांसद व दिग्गज कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला को हराया था। गुहला में पिछली बार पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर को टिकट तो नहीं मिला, लेकिन इससे पहले 2014 में कांग्रेस से दिल्लू बाजीगर को हराया था। ऐसे में भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है।
विज्ञापन
भाजपा ने घोषित किए तीन उम्मीदवार
गुहला में हावी रहता है जाति फैक्टर
गुहला की आरक्षित सीट पर जाति फैक्टर हावी रहता हैं। यहां बाजीगर समाज का वर्चस्व है। पिछले चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने बाजीगर समाज के उम्मीदवार को टिकट दिया था। तब रवि तारांवली लड़े थे।
कैथल में होगी कांटे की टक्कर
कैथल में इस बार फिर से कांटे की टक्कर होने का अनुमान है। लीला राम ने कांग्रेस के दिग्गज रणदीप सुरजेवाला को हराया था। इस बार अभी तक कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।
महिला जाट नेता होने का फायदा
कलायत में पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को दूसरी बार टिकट मिलने का कारण ढांडा के कलायत में भाजपा एकमात्र महिला जाट नेता होना है। पिछली बार चुनाव में कांग्रेसी दिग्गज जेपी को पराजित किया था।