{"_id":"64e256e508e138c1680bda10","slug":"expressed-anger-over-the-refusal-to-amend-the-hindu-marriage-act-kaithal-news-c-245-1-kht1002-3493-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हिंदू विवाह कानून में संशोधन से इंकार करने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हिंदू विवाह कानून में संशोधन से इंकार करने पर जताया रोष
Sun, 20 Aug 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। हिंदू विवाह कानून में संशोधन से सरकार की ओर से इंकार करने पर खापों ने रोष जताया है। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी है।
खाप नेता सुभाष बडसीकरी ने कहा कि चार वर्ष पहले रोहतक में चौधरी ओम प्रकाश धनखड़ की अगुवाई में मुख्यमंत्री के साथ खापों की बैठक हुई थी। बैठक में मुख्यमंत्री ने हिंदू विवाह कानून में संशोधन के बारे में प्रधानमंत्री से बात करके इसमें संशोधन करवाने का पूरा आश्वासन दिया था। अब चार साल बाद मुख्यमंत्री अपने बयान से मुकर रहे हैं।
खाप नेताओं ने कहा कि इस बारे शीघ्र ही खाप द्वारा हरियाणा में एक बैठक करके आगे की आंदोलन के लिए रणनीति बनाई जाएगी। खाप नेता ने कहा कि हरियाणा और केंद्र में दोनों जगह भाजपा की सरकार है, अगर सरकार अब भी समय रहते इस निर्णय को लागू करे तो खाप नेता इस आंदोलन को स्थगित कर सकते हैं।
सुभाष बडसीकरी ने कहा कि एक गोत्र में रिश्ते होने पर आपसी भाईचारा खराब होता है। इससे लड़ाई झगड़े बढ़ते हैं, इसलिए खाप ने इस मामले पर सरकार को कानून बनाने का आग्रह किया था।अब मुख्यमंत्री अपने बयान से मुकर रहे हैं। जिससे खाप नेताओं में रोष है।