{"_id":"6589da92a148598df40df336","slug":"expressed-anger-over-receiving-spoiled-ration-kaithal-news-c-18-1-knl1004-291777-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खराब राशन पहुंचने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खराब राशन पहुंचने पर जताया रोष
Tue, 26 Dec 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के कई डिपो में खराब राशन पहुंचने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। जिले में गांव नरड़ और चंदाना गांव में ज्यादा शिकायतें मिली हैं। यहां के ग्रामीणों नेे नाराजगी जताई है।
ग्रामीण जयभगवान, जीता, राजेंद्र, सुरेश का कहना है कि वे डिपो से आने वाले राशन से ही अपना जीवनयापन कर रहे है। यदि डिपो में से खराब राशन मिलेगा तो वह खाने से उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि इसका कौन जिम्मेदार होगा।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस बार डिपो पर जो गेहूं पहुंचा है उसकी गुणवत्ता काफी घटिया है। देखने में बिल्कुल सफेद पाउडर सा दिखाई पड़ता है। एक तरफ सरकार गांव गांव में रैलियां करके अपना ढिंढोरा पीट रही है, दूसरी तरफ गरीबों को घटिया किस्म का राशन डिपो से बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
डिपो पर राशन लेने पहुंची महिला कमलेश, कुसुम, सोनिया, संतोष, माया, किताबो ने रोष स्वरूप कहा कि आज गांव-गांव में सरकार का गारंटी कार्ड चल रहा है, यह खराब गेहूं खाने से उनका स्वास्थ्य खराब नहीं होगा इसकी क्या गारंटी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से अच्छी गुणवत्ता का राशन मुहैया करवाने की मांग मांग की है।
डिपो पर पहुंचा घटिया गुणवत्ता का राशन
मैं मजदूरी का कार्य करके परिवार का पालन पोषण कर रहा हूं। सारा परिवार डिपो के राशन पर आधारित है। राशन लेने के लिए जब डिपो पर पहुंचा तो देखा राशन की गुणवत्ता घटिया थी। यही राशन वितरित किया जा रहा था। राशन खाकर लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। एक तरफ गांव-गांव जाकर रैलियां निकालकर सरकार लोगों को सुविधा मुहैया करवाने का ढिंढोरा पीट रही है, दूसरी तरफ डिपो पर गरीबों के लिए डिपो पर घटिया गुणवत्ता का राशन भेजा जा रहा है। संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -ग्रामीण जयभगवान
लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा क्या है गारंटी
नरड़ गांव में करीब 70 प्रतिशत आबादी डिपो के राशन के राशन पर आधारित है। यदि इस प्रकार का राशन डिपो में पहुंचेगा तो लोगों का स्वास्थ्य कैसे ठीक रहेगा। सरकार एक तरफ तो गांव-गांव जाकर लोगों को गारंटी कार्ड के साथ सुविधाएं देने का श्रेय ले रही है वहीं दूसरी ओर डिपो में लोगों को घटिया गुणवत्ता का राशन मुहैया करवाया जा रहा है। यह राशन खाने से लोगों को स्वास्थ्य खराब नहीं होगा, इसकी क्या गारंटी है। उन्होंने सरकार व संबंधित विभाग के अधिकारियों से अच्छी गुणवत्ता का राशन मुहैया करवाने की मांग मांग की है। -ग्रामीण जीता
अभी तक किसी भी डिपो में खराब राशन को लेकर कोई लिखित या मौखिक तौर पर शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत आएगी तो इसकी जांच की जाएगी। यदि किसी उपभोक्ता को समस्या है तो वह कार्यालय में आकर इसकी शिकायत दे सकता है।
-निशांत राठी, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी।