फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Explained the rules of Arya Samaj in simple words

स्वामी दयानंद के पदचिन्हों पर चल कर ही हो सकता है राष्ट्रोत्थान- गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
Explained the rules of Arya Samaj in simple words
कैथल। डीएवी स्कूल में आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा हरियाणा और आर्य युवा समाज हरियाणा द्वारा स्वामी दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव पखवाड़ा मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान शपथ ग्रहण और आर्य समाज नियम पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने आर्य समाज के नियमों को सारगर्भित और सरल शब्दों में समझाया। विद्यालय की प्राचार्या अंजू गंभीर ने स्वामी दयानंद सरस्वती के पद चिह्नों पर चलते हुए आदर्श राष्ट्र निर्माण के लिए सर्वस्व अर्पण का संकल्प लिया। विद्यालय की प्राचार्य अंजू गंभीर ने कहा कि हमें स्वामी जी के दिखाए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रोत्थान के लिए स्वामी जी ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया उसी प्रकार हमें भी राष्ट्र कल्याण की भावना को सर्वोपरि मानते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए कृतसंकल्प होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed