{"_id":"69ab2f2933044ca1db018861","slug":"experts-will-provide-information-on-hpv-vaccine-on-9th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-859668-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एचपीवी वैक्सीन पर 9 को विशेषज्ञ देंगे जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एचपीवी वैक्सीन पर 9 को विशेषज्ञ देंगे जानकारी
Sat, 07 Mar 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। नगर में बेटियों को लगाए जाने वाले एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर लोगों में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। इसी विषय को लेकर संघर्ष समिति के बैनर तले महाराणा प्रताप चौक स्थित धर्मशाला में नागरिकों की बैठक आयोजित की गई।
समिति के प्रधान राकेश राणा ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन को लेकर समाज में कई तरह की आशंकाएं और सवाल उठ रहे हैं। इन विषयों पर लोगों को जागरूक करने तथा संभावित साइड इफेक्ट और बच्चियों पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर विशेषज्ञों से जानकारी लेना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि 9 मार्च को दोपहर 3 बजे डॉ. देवेंद्र बलहारा नागरिकों के बीच पहुंचकर इस विषय पर विस्तार से जानकारी देंगे। बैठक में वैक्सीन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी और लोगों के सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे। इस मौके पर मोहकम राणा, प्रदीप राणा, भंवर सिंह, हरिपाल फौजी, संजय शर्मा, डॉ. तेजपाल राणा, प्रवेश राणा, पवन राणा, नाथी राणा, मेसी, नरेंद्र प्रजापत, पवन मौजूद रहे। संवाद