फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Expecting rain?Disappointed

बारिश की आस पर हुए निराश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Expecting rain?Disappointed
Expecting rain?Disappointed - फोटो : Kaithal
कैथल। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। ऐसे में उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने जल्द बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रविवार को बारिश के बाद से लगातार उमस से जनमानस परेशान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार से रविवार तक लगातार बरसात होने की संभावना जताई गई है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस मौसम में खेतों में सब्जियों की फसल व धान की रोपाई के कार्य में कोई नुकसान नहीं है। बरसात होने के बाद बेल वाली सब्जियों की फसल को नुकसान जरूर हो सकता है।
विज्ञापन

बढ़ रहे उल्टी व दस्त के मरीज
अधिक गर्मी होने की स्थिति में पेट की बीमारियां लगातार बढ़ रही है। इस कारण उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब जिला नागरिक अस्पताल में उल्टी व दस्त के मरीजों की 50 की बजाय 100 से 120 ओपीडी प्रतिदिन हो रही हैं। आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर आरडी चावला ने लोगों इस उमस भरी गर्मी में बच्चों व बुजुर्गों का ख्याल रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed