फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Exercises to relax the joints of the body

Kaithal News: शरीर के जोड़ों में आराम के लिए करवाए व्यायाम

Fri, 26 Sep 2025 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Sep 2025 03:06 AM IST
सार

पिलनी गांव में योग पीठ हरिद्वार के सहयोग से 15 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिससे साधकों को स्वास्थ्य लाभ हुआ। नीमवाला गांव में महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया।

विज्ञापन
Exercises to relax the joints of the body

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पाई/राजौंद। योग पीठ हरिद्वार के सहयोग से पिलनी गांव में 13 से 27 सितंबर तक सुबह पांच पांच से शाम पांच बजे तक 15 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है। इसमें वीरवार को प्रशिक्षणार्थी शिवानी व मुकेश ने योग सत्र की शुरुआत की। उन्होंने योग साधकों को शरीर के सभी जोड़ों की अकड़न जकड़न खोलने के लिए हाथ ,पैर, गर्दन के विधिवत व्यायाम करवाए।

तहसील प्रभारी बीरभान कौशिक ने शिविर में आए हुए सभी साधकों को सभी आठों प्राणायाम करवाए। इस मौके पर शिक्षार्थी में मुकेश ने ताड़ासन, वृक्षासन, मर्कटासन,भुजंगासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन , पदवृत्तआसन, नौका आसान, शलभासन किए। साधकों का कहना है कि उन्हें निरंतर योग से कमर दर्द, गर्दन दर्द व अन्य बीमारियों में बहुत लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


उधर, राजौंद के गांव नीमवाला में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सेवा ही संकल्प मुहिम के अंतर्गत आयोजित किया गया, शिविर का नेतृत्व डॉ. फरमान अली ने किया, जबकि बहुउद्देशीय कार्यकर्ता कमलेश और पूजा रानी ने इसकी निगरानी की। महिलाओं ने स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed